गुरसरांय(झांसी)। 5 जून शुक्रवार को विश्व पर्यावरण दिवस के शुभ अवसर पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गुरसरांय द्वारा व्यापक स्तर पर पौधारोपण कार्यक्रम संपन्न हुआ। इस दौरान प्रकृति और पर्यावरण को सुरक्षित रखने के उद्देश्य से छायादार और फलदार पौधे रोपे गए। कार्यक्रम में उपस्थित मुख्य अतिथि अटल श्री ज्योतिषाचार्य पंडित दीपेंद्र अरजरिया ने पर्यावरण के प्रति अपनी जिम्मेदारी को समझते हुए कहा कि आज के समय में बढ़ते प्रदूषण और ग्लोबल वार्मिंग जैसी गंभीर समस्याओं से निपटने का एकमात्र जरिया अधिक से अधिक पेड़ लगाना और उनका संरक्षण करना है। विशिष्ट अतिथि थानाध्यक्ष गुरसरांय इंस्पेक्टर विद्यासागर सिंह ने कहा कि केवल पौधा लगाना ही काफी नहीं है,बल्कि जब तक वे बड़े न हो जाएं,तब तक उनकी देखभाल करना भी हम सभी का कर्तव्य है। इस अवसर पर उपस्थित सभी लोगों और युवाओं ने पर्यावरण को स्वच्छ और हरा-भरा बनाए रखने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में स्थानीय नागरिकों,समाजसेवियों और पर्यावरण प्रेमियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और इस मुहिम को आगे बढ़ाने की बात कही। कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ पत्रकार कुँवर रामकुमार सिंह ने किया। जबकि कार्यक्रम के संयोजक प्रभारी चिकित्साधिकारी गुरसरांय डॉक्टर ओपी राठौर ने स्वस्थ जीवन के लिए वृक्षों का अधिक से अधिक होना आवश्यक बताया और गुरसरांय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में वर्तमान में कैंप के अंदर और बाहर वृक्षों की बेहतरीन संख्या और वृक्षों की छाया,हवा की सरैना की गई। अंत में आभार व्यक्त फूल सिंह परिहार ने व्यक्त किया। इस मौके पर समाज के प्रबुद्ध लोगों से लेकर मीडिया के जाने-माने लोग प्रमुख रूप से सार्थक नायक,कौशल किशोर,कुलदीप सिंह मोनू,हरिशचंद्र नायक,आयुष त्रिपाठी,रतनदीप सिंह,शौकीन खान,मोती पाल,भरत नायक सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। वहीं दूसरी ओर विश्व पर्यावरण के अवसर पर एक पेड़ मां के नाम वृक्षारोपण जन जागरूकता अभियान के अन्तर्गत आज दिनांक 05 जून 2026 को ए०पी०एस० स्कूल गुरसरांय के परिसर के पास वन विभाग द्वारा एक वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रय का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नगर पालिका परिषद गुरसरांय के चेयरमैन जयपाल सिंह उर्फ राजू चौहान द्वारा सांकेतिक रूप से पाकड़ के पौध का रोपण करके इस वर्ष आगामी माह में होने वाले महा वृक्षारोपण अभियान का शुभारम्भ किया गया। उनके द्वारा उपस्थित समस्त जनसमूह तथा छात्र- छात्राओं को सम्बोधित करते अधिक से अधिक वृक्षारोपण करने हेतु प्रेरित किया। कार्यक्रम के आयोजक गुरसरांय रेंज के क्षेत्रीय वन अधिकारी आर०एस० दिवाकर द्वारा आज के ग्लोबल वार्मिंग को कम करने के लिये अधिक से अधिक पौधों का रोपण करने हेेतु उपस्थित जन समुदाय से अपील की गयी साथ ही यह अवगत कराया गया कि इससे बचने के लिये वृक्षारोपण से अच्छा एवं कारगर कोई भी उपाय नही है। इस अवसर पर ए०पी०एस० स्कूल गुरसरांय की ओर से प्रबन्धक शशिकान्त एवं संचालिका श्रीमती सुप्रिया पस्तोर,अध्यक्ष विनय पस्तोर,रामपाल,केशव व अनेक छात्र- छात्राओं ने पारस पीपल,कंजी, कदम्ब, अर्जुन, शीशम आदि प्रजातियों का रोपण किया गया। इस अवसर पर वन विभाग से देवेन्द्र सिंह, उप क्षेत्रीय वन अधिकारी,भागीरथ कुशवाहा उप क्षेत्रीय वन अधिकारी, कु० सीमा देवी वन रक्षक, एवं वन विभाग के अन्य कर्मचारीगणों के साथ ही अखिलेश तिवारी,संजीव सोनी (बडे बाबू),राजेश सिंह व्यापार प्रकोष्ठ संयोजक,राकेश त्रिपाठी तथा अन्य गणमान्य नगरवासी उपस्थित रहे।गुरसरांय रेंज के क्षेत्रीय वन अधिकारी आर०एस०दिवाकर द्वारा अवगत यह भी कराया गया कि इस नगर वृक्षारोपण कार्यक्रम के साथ ही शासन की मंशा के अनुरूप आज ही 5 जून 2026 को विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर वन विभाग,ग्राम्य विकास विभाग, तथा अन्य विभागों द्वारा समस्त नगर,ग्राम पंचायतों में शासन के स्तर से निर्धारित लक्ष्यों के अनुरूप इलेक्शन मोड़ में प्रातः 06 बजे से वृक्षारोपण प्रारम्भ किया गया है जिसके अन्तर्गत आम,आंवला,अनार,शीशम,कटहल,शहजन,कंजी, महोगनी,कदम्ब,सागौन,चिलबिल, नीम आदि विभिन्न प्रजातियों का रोपण किया जा रहा है, जो सांय 05 बजे तक पूर्ण किया जाना है। उपरोक्त वृक्षारोपण अभियान की समीक्षा उच्च स्तर से लगातार की जा रही है।
