गुरसरांय (झांसी)। नगर में आए दिन कभी केबल जलने से कभी ट्रांसफार्मरों में खराबी आने से गुरसरांय में अधिकांशतः रात से लेकर सुबह तक अघोषित बिजली लगातार कई घंटों बंद रहने से जनजीवन भीषण गर्मी में बुरी तरह प्रभावित हो रहा है और यह सब कुछ विभाग के जिम्मेदार लोगों की जानकारी में होते हुए भी की क्यों ओवरलोड के चलते यह फाल्ट लोगों की मुसीबत बनी है इस समस्या को दूर करने में विद्युत विभाग के अभियंता से लेकर गुरसरांय उपखंड अधिकारी विद्युत विभाग,अधिशासी अभियंता विद्युत विभाग मऊरानीपुर और जिला व मंडल स्तर के विद्युत विभाग के अधिकारी गुरसरांय नगर से लेकर पूरे क्षेत्र की बिजली व्यवस्था सुधारी जा सके इस ओर काम करते नहीं दिख रहे हैं लग रहा है विद्युत विभाग के अधिकारी अपने बंद कमरे में ऐ०सी० में बैठकर ही पूरे क्षेत्र की मॉनिटरिंग कर रहे हैं जुम्मेदार अधिकारियों ने सालों से फील्ड में जाना ही मुनासिब नहीं समझा जिससे गुरसरांय, गरौठा क्षेत्र की विद्युत व्यवस्था चरमरा गई है और आए दिन आम जनता को भारी परेशानी झेलने पड़ रही है वहीं चर्चा है कि बड़े पैमाने पर विद्युत चोरी करने वालों को संरक्षण दिया जा रहा है और उपभोक्ताओं के सामने जानबूझकर मुसीबतें पैदा की जा रही है नगर व क्षेत्र के लोगों ने जिला प्रशासन से लेकर विद्युत विभाग के आला अधिकारियों और प्रदेश के मुख्यमंत्री से जल्द जनहित व शासन हित में कार्रवाई की मांग की है।
संविदा कर्मियों की भारी कमी को कब किया जाएगा दूर
गुरसरांय नगर समेत पूरे क्षेत्र में संविदा कर्मियों की 70 फ़ीसदी तक भारी कमी होने से विद्युत विभाग के लिए तुरंत विद्युत व्यवस्था सुधारना संभव नहीं है और आज से 10-15 वर्ष पहले जो संविदा का और लाइनमैन आदि का स्टाफ हुआ करता था उस स्टाफ में भारी कमी हुई है तो दूसरी ओर विद्युत उपभोक्ताओं की संख्या से लेकर क्षेत्रफल कार्य का दोगुना से अधिक हो गया है और स्टाफ की जबरदस्त कमी को जानते हुए भी विद्युत विभाग के आला अधिकारी इस ओर कोई ध्यान न देकर लग रहा है जानबूझकर एक तरफ जनता को विद्युत संकट में धकेल रहे है तो दूसरी ओर संविदा श्रमिकों का शोषण हो रहा है ऐसी स्थिति में हर बिंदु पर जल्द से जल्द विद्युत विभाग के आला अधिकारियों से लेकर जिला प्रशासन और शासन को जल्द कड़े कदम उठाना होगा।
