गुरसरांय(झांसी)। 2 जून ज्येष्ठ माह के पांचवे बड़े मंगलवार को थाने के समीप श्री हनुमान जी मंदिर,सर्वेश्वर मंदिर गुरसरांय में सुबह से ही अखंड रामायण पाठ और शाम 5 बजे से शिवार्चन से मंदिर सहित पूरे नगर का पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। मंदिर के मुख्य पुजारी राहुल गौतम व पंडित कार्तिक पाठक ने संयुक्त रुप से बताया कि ऐसे धार्मिक अनुष्ठान भक्तों को आध्यात्मिक शांति,सकारात्मक ऊर्जा और क्षेत्र में सुख-समृद्धि प्रदान करते हैं। 24 घंटे के अखंड रामायण पाठ का मंगलवार सुबह से ही शुभारंभ हो गया था। इस धार्मिक अनुष्ठान को लेकर श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखा जा रहा है व मंदिर परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया गया है। पूरे दिन रामायण की चौपाइयों व भजनों से मंदिर परिसर भक्तिमय वातावरण में सराबोर हो गया। भक्तों द्वारा बताया गया है ज्येष्ठ मास को सनातन धर्म में अत्यंत पुण्यदायी व आध्यात्मिक साधना का विशेष काल माना जाता है। इसी को ध्यान में रखते हुए श्रद्धालुओं के कल्याण,क्षेत्र की सुख-समृद्धि व विश्व शांति की कामना से इस धार्मिक आयोजन का आयोजन किया गया है। इससे पूर्व दोनों पुजारियों ने विधिवत पूजा-अर्चना कराया। इसके बाद अखंड पाठ का शुभारंभ हुआ। जिसका समापन बुधवार को होगा। साथ ही जिसमें बड़ी संख्या में भक्तगणों द्वारा प्रसाद ग्रहण कर पुण्य लाभ प्राप्त किया जा रहा है। कार्यक्रम के मुख्य आयोजक पंडित कार्तिक पाठक ने इस मौके पर उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि सर्वेश्वर मंदिर पर धार्मिक और सामाजिक गतिविधियों का यह सिलसिला थमने वाला नहीं है। उन्होंने संकल्प जताते हुए कहा कि सर्वेश्वर मंदिर पर ऐसे ही लगातार कार्यक्रम चलते रहेंगे। कार्तिक पाठक तहसील योगी द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार और पूरी विधि-विधान के साथ सर्वेश्वर महादेव का विशेष पूजन-अर्चन का कार्यक्रम देखने को मिला। आपको बता दें कि गुरसरांय क्षेत्र के सुप्रसिद्ध धार्मिक स्थल सर्वेश्वर महादेव मंदिर थाना गुरसरांय में इन दिनों भक्ति की बयार बह रही है। मंदिर परिसर में 13 दिन और चलने वाले भव्य पार्थिव शिवलिंग निर्माण एवं अर्चन कार्यक्रम 17 मई से चल रहा है। यह धार्मिक अनुष्ठान 17 मई से प्रारंभ होकर आगामी 15 जून तक अनवरत रूप से चलेगा। जिसमें भारी संख्या में श्रद्धालु हिस्सा ले रहे हैं विद्वान आचार्यों के सानिध्य में हो रहा आयोजन इस पूरे धार्मिक अनुष्ठान को क्षेत्र में धार्मिक और सामाजिक चेतना जागृत करने के उद्देश्य से इस विशाल कार्यक्रम का आयोजन पंडित कार्तिक पाठक द्वारा कराया जा रहा है। आयोजन समिति और मुख्य आयोजक कार्तिक पाठक ने बताया कि पार्थिव शिवलिंग की पूजा का सनातन धर्म में विशेष महत्व है। और इसी भावना के साथ लोक कल्याण के लिए इस एक दिवसीय (मासिक) अनुष्ठान का बीड़ा उठाया गया है महीने भर जुटेंगे श्रद्धालु 17 मई से 15 जून तक चलने वाले इस कार्यक्रम में प्रतिदिन मिट्टी से पवित्र पार्थिव शिवलिंगों का निर्माण किया जा रहा है। जिसके बाद उनका विशेष अभिषेक,महाआरती और प्रसाद वितरण होता है। आयोजक मंडल ने क्षेत्र के समस्त धर्मप्रेमी जनता से अधिक से अधिक संख्या में सर्वेश्वर महादेव मंदिर पहुंचकर पुण्य लाभ कमाने की अपील की है।
