गुरसरांय (झांसी)। गरौठा विधायक जवाहरलाल राजपूत ने उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक से मुलाकात कर गरौठा विधानसभा क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाएं दुरुस्त किए जाने का अनुरोध किया।इसके साथ ही विधायक ने झांसी रानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज में बनारस की तर्ज पर कैंसर उपचार के लिए अलग से यूनिट लगाई जाने की मांग की।उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक से मुलाकात करते हुए गरौठा विधायक जवाहर राजपूत ने क्षेत्र की स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार किए जाने को लेकर गंभीर चर्चा की. विधायक ने गुरसरांय,मोठ,समथर,गरौठा, आर्च एवं अन्य क्षेत्र में स्थित सामुदायिक एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों की स्वास्थ्य सेवाओं के आधुनिकीकरण, स-र एवं अल्ट्रासाउंड मशीनों की व्यवस्था किए जाने की मांग की. इसके साथ ही गरौठा विधायक ने झांसी के महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज में बनारस की तर्ज पर आधुनिक कैंसर यूनिट लगाए जाने का अनुरोध किया।
