झांसी। अपना दल (एस) के झांसी महानगर अध्यक्ष विजय कछवारे ने नई दिल्ली स्थित सफदरजंग मंत्री आवास पर पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं भारत सरकार की केंद्रीय राज्य मंत्री श्रीमती अनुप्रिया पटेल से स्नेहिल भेंट कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।
झांसी विधानसभा और संगठन पर हुई विस्तृत चर्चा
मुलाकात के दौरान केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल और महानगर अध्यक्ष विजय कछवारे के बीच झांसी विधानसभा क्षेत्र की विभिन्न जनसमस्याओं और विकास कार्यों को लेकर विस्तृत चर्चा हुई। इसके साथ ही झांसी महानगर में पार्टी संगठन की मजबूती, आगामी कार्ययोजनाओं और धरातल पर पार्टी के विस्तार को लेकर भी गहन मंथन किया गया। केंद्रीय मंत्री ने संगठन को और अधिक सक्रिय और मजबूत बनाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।बैठक के अंत में महानगर अध्यक्ष विजय कछवारे ने केंद्रीय नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष के निर्देशों का पूरी निष्ठा से पालन करने और झांसी में पार्टी का जनाधार बढ़ाने का संकल्प दोहराया। इस दौरान भारी उत्साह देखा गया।इस महत्वपूर्ण बैठक के दौरान पार्टी को मजबूती देने और संगठन हित में चर्चा करने के लिए अपना दल (एस) के कई वरिष्ठ पदाधिकारी मुख्य रूप से उपस्थित रहे, जिनमें शामिल हैं:
बहन दीपमाला कुशवाहा जी (राष्ट्रीय अध्यक्ष, महिला मंच)
धर्मपाल निरंजन जी (राष्ट्रीय सचिव, व्यापार मंच)
अजहर कुरेशी जी (युवा मंच जिला अध्यक्ष)
डॉ. संतोष कुमार साहू जी
