गुरसरांय (झांसी)। गुरसरांय नगर में सुबह 8:00 बजे दिगंबर जैन मंदिर से महिला और बच्चे और पुरुष इकट्ठे होकर बड़ी संख्या मोन जुलूस निकालकर किया विरोध प्रदर्शन में जैन मंदिर से चलकर में बाजार मोदी चौराहा कटरा तिराहा होकर दिगंबर जैन मंदिर में पहुंचे बताया जा रहा है मध्य प्रदेश में रीवा जिले से जैन साध्वी पग विहार कर रही थी उस समय किसी कार वाले ने सामने से टक्कर मार दी जिसमें दो दिगंबर साध्वी की मरण समाधि हो गई।इसके विरोध में पूरे देश में जैन समाज द्वारा हाथों पर काली पट्टी बांधकर मोन जुलूस निकालकर प्रदर्शन किया जा रहा है इसी क्रम में गुरसरांय में विरोध प्रदर्शन कर एसडीएम गरौठा सुनील कुमार को ज्ञापन दिया गया और जैन साधुओं की सुरक्षा को लेकर प्रोटोकॉल बनाया जाए इसके लिए मुख्यमंत्री के नाम से ज्ञापन दिया गया। इस मौके पर जैन समाज के अध्यक्ष चक्रेश जैन, महामंत्री सुनील सिंघई,भारतीय जनता पार्टी जिला उपाध्यक्ष नेहिल सिंघई,रवि जैन,सूरज पटेल खिरिया वाले,सत्तू जैन करगुआं वाले,सुनील जैन डीकू, आजाद जैन,उपेंद्र जैन,सक्षम जैन,कल्लू जैन सेरिया वाले, रंगा जैन,बॉबी जैन,राजेश जैन, डॉ सचिन जैन,अजय सिंघई, प्रथम जैन,छोटे जैन, सीमित जैन,राजू जैन,मंजू सिंघई, आभा,शोभा जैन,राखी जैन, सपना जैन,नीलम जैन,प्रीति जैन,मंजू सुट्टा,सुरभि जैन, संध्या जैन,सोनल जैन महिला मंडल की समस्त पदाधिकारी और बहू,बेटी मंडल की समस्त पदाधिकारी मौजूद है।
