गुरसरांय(झांसी)। नगर के क्षत्रिय स्वर्णकार समाज गुरसरांय के अध्यक्ष प्रेमगोपाल मन्नू सोनी के नेतृत्व में राष्ट्रपति/प्रधानमंत्री कार्यालय/राज्यपाल/लोकपाल के नाम संबोधित ज्ञापन उपजिलाधिकारी गरौठा के नाम तहसीलदार गरौठा राधा पालीवाल को सौंपा गया।
ज्ञापन में स्वर्णकार समाज के लोगों ने बताया कि उनके पास जीविकोपार्जन का एक मात्र साधन सर्राफा व्यापार है। हमारे प्रधानमंत्री के द्वारा 1 वर्ष तक देशवासियों से सोना चाँदी न खरीदने की अपील की गयी है। अगर देशवासी सोने चाँदी के आभूषण नही खरीदेगें तो सर्राफा व्यापारी कैसे अपनी जीविकोपार्जन का निर्वहन करेगे। जिससे सर्राफा व्यापारी भूखमरी के कगार पर पहुँच जायेगे। एवं छोटे कारीगर जिनका परिवार प्रतिदिन के आभूषण बनाने से चलते है,वह बर्बाद हो जायेगे। अतः स्वर्णकार समाज के हित को ध्यान में रखते हुये प्रधानमंत्री द्वारा दिये गये निर्देश पर पुन: विचार किये जाने के लिए कहा गया है। ज्ञापन देने वालों में धर्मेंद्र सोनी बल्ले,विजय सोनी, मुकेश सोनी,लक्ष्मी नारायण सोनी,संदीप सोनी,आनंद सोनी, अशोक सोनी,चंद्रमणि कौशल, योगेश कुमार सोनी,प्रेमचंद स्वर्णकार,राजकुमार सोनी, कृष्ण कुमार सोनी,ह्रदेश सोनी, अजय सोनी,रविंद्र सोनी,आनंद सोनी,जय सोनी,राकेश, मनोज,राजेंद्र,हरदास,चंद्र प्रकाश सोनी सहित गुरसरांय नगर व तहसील क्षेत्र के बड़ी संख्या में स्वर्णकार समाज तथा सोने चांदी का कारोबार करने वाले व्यवसायियों ने गरौठा पहुंचकर डिप्टी कलेक्टर के माध्यम से राष्ट्रपति,प्रधानमंत्री,राज्यपाल,लोकपाल को ज्ञापन भेजा है।
