संवाददाता – नीलेश एन.के.डी
मोठ नगर पंचायत के भाजपा पार्षद दयाल गिरी ने फर्जी हस्ताक्षर कर प्रस्ताव पास किए जाने के मामले में आईजीआरएस पोर्टल के माध्यम से शिकायत दर्ज कराई है। पार्षद दयाल गिरी ने आरोप लगाया है कि नगर पंचायत कार्यालय में कार्यरत बाबू द्वारा उनकी जानकारी के बिना उनके फर्जी हस्ताक्षर बनाकर प्रस्तावों को मंजूरी दी जा रही है।
पार्षद के अनुसार यह कृत्य पूरी तरह गैरकानूनी है और उनके अधिकारों का हनन करता है। उन्होंने कहा कि इस तरह की कार्रवाई से उनकी छवि और पद की गरिमा प्रभावित हो रही है। शिकायत में उन्होंने प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
पार्षद ने चेतावनी दी है कि यदि समय रहते समस्या का समाधान नहीं किया गया, तो वे अन्य पार्षदों और क्षेत्र की जनता के साथ तहसील स्तर पर धरना-प्रदर्शन करेंगे, जिसकी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।
