गुरसरांय (झांसी)। जल संस्थान गुरसरांय में आज 31 मार्च मंगलवार को फिटर पद पर तैनात ग्याप्रसाद का सेवा काल पूरे 60 साल हो जाने के उपरांत उनके सेवाकाल पूरा हो जाने पर विभागीय अधिकारियों से लेकर जनप्रतिनिधियों और नगर व क्षेत्र के लोगों ने उन्हें माल्यार्पण कर स्मृति चिन्ह के साथ अंग वस्त्र भेंट कर सम्मानित किया। इस मौके पर चेयरमैन प्रतिनिधि नगर पालिका परिषद गुरसरांय पार्षद गोविंद प्रताप सिंह सिसोदिया,रोहित खरे लिपिक जल संस्थान झांसी,मनोज गुप्ता कर्मचारी यूनियन अध्यक्ष,चंद्रभान बाबूजी टोड़ीफतेहपुर,प्रेम बाबूजी,सुधीर,जगदीश, सत प्रकाश,डॉक्टर डीआर वर्मा,कंचन दादी,राकेश कुमार एसआई,गौरव कुशवाहा,पंकज कुशवाहा,धर्मेंद्र पांचाल,आनंद,गंगा प्रसाद,दयासागर कोटेदार,विजय बहादुर,रिंकू सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
Please follow and like us:
