गुरसरांय (झांसी)। 30 मार्च सोमवार को गुरसरांय नगर में बड़ी धूमधाम से भगवान महावीर जयंती भव्यता से मनाई गई।आज प्रातः से ही भक्त भक्ति में सरोवर होकर नगर में श्री 1008 दिगंबर जैन मंदिर में बड़ी संख्या एकत्रित हुए, मंदिर जी में श्री 1008 महावीर भगवान को पाण्डुक शिला पर विराजमान कर अभिषेक,शांति धारा कर विधान किया,सुबह 9:00 बजे श्रीजी की शोभायात्रा श्री जी को विमान में विराजमान कर नगर के प्रमुख चौराहों से होकर भक्त नाचते,झूमते,आदि प्रभु के जयकारों के साथ भक्तों ने अपने-अपने द्वारों पर रंगोली सजाकर,तोरण द्वार सजाकर भक्ति पूर्वक श्री जी की आरती की। शोभायात्रा नसिया जी होते हुए गुराई बाजार स्थित दिगंबर जैन मंदिर पहुंची,वहां पर सोधर्म ,ईशान,माहेन्द्र, सानत कुमार इंद्र बन कर प्रभु का अभिषेक किया,नगर में जैन समाज के लोगों ने अपने घर के द्वार पर रंगोली सजाई और तोरन द्वारा बनाए श्रीजी की पालकी जब द्वारा से निकली तो आरती की गई महिलाओं बच्चों डीजे पर भक्ति नृत्य कर भक्ति में लीन रहे,भारी संख्या में जैन समाज के लोग और नगर की लोगों में भी उत्साह देखा गया, कार्यक्रम के उपरोक्त साधर्मी वात्सल्य भोज का आयोजन समस्त दिगंबर जैन समाज द्वारा भाजपा जिला उपाध्यक्ष नेहिल सिंघई को बनाए जाने पर समाज द्वारा अंग वस्त्र पहनकर सम्मान किया गया व आभार जैन समाज के अध्यक्ष चक्रेश जैन ने व्यक्त किया। इस अवसर पर दिगंबर जैन समाज के अध्यक्ष चक्रेश जैन,प्रकाश चंद जैन,शिखर जैन सुट्टा वाले,रवि जैन,उपेंद्र जैन,राजकुमार जैन, सुनील सिंघई,सनत जैन,दीपक जैन,सुनील जैन डीकू,मिलाप, समीर जैन,आर्यन,छोटू लंबरदार,टिल्लू जैन,अभय जैन करगुआ वाले,राजा जैन सुट्टा वाले,साटू जैन,बेटू जैन,मुदित जैन,अजय जैन,बॉबी जैन, अशोक जैन,सीमित जैन,उदय जैन,सुरेंद्र जैन,सीटू जैन, आलोक जैन,नितिन,शुभम, चिंटू,अमित,कुलदीप,प्रदीप, सनी,अरविंद,सुनील,राकेश जैन,अशोक जैन,संजू,हिमालय सिंघई,प्रसिद्ध नारायण यादव, समाजसेवी सतीश चंद्र चौरसिया,रामेश्वर दयाल अग्रवाल,राजाजी चौहान,पुष्पेंद्र पटेल भड़ोखर,फौजी रामनारायण पस्तोर,महिला मंडल प्रीति जैन,मंजू सिंघई, सपना जैन,जूली जैन,विनीता जैन,आस्था जैन,पिंकी जैन, रानी,सरोज,अंजू,मंजू अलका, बंदना,स्नेहा,मालती,निम्मी, सिम्मी,गौरी,तान्या आदि मोजूद रही।
