गुरसरांय(झांसी)। जिला प्रशासन के सख्त एक्शन लेते ही गुरसरांय और गरौठा तहसील समेत पूरे क्षेत्र में एचपी गैस सिलेंडर और भारत गैस सिलेंडर की आपूर्ति गरौठा-गुरसरांय क्षेत्र में नियमानुसार सुचारु रूप से आम जनता को उपलब्ध होने से क्षेत्र की जनता ने राहत की सांस ली है इस सम्बन्ध में बताया है कि गैस की कीमतें लगभग 15 दिनों से लगभग 50 रूपए प्रति सिलेंडर के ऊपर बढ़ गई हैं और लोगों ने अब ऑनलाइन भारत और हिन्दुस्तान से बुकिंग कराकर गैस सिलेंडर प्राप्त करना चालू कर दिया है।
Please follow and like us:
