मोठ (झांसी)। तहसील क्षेत्र के ग्राम कारगुवां में नेशनल हाईवे-27 पर शनिदेव मंदिर के सामने शनिवार को सड़क हादसे में 12 वर्षीय बालक की मौत हो गई। वह मंदिर में दर्शन करने गया था।
जानकारी के अनुसार कारगुवां निवासी कृष्णपाल (12) पुत्र जयराम हर शनिवार की तरह शनिदेव मंदिर दर्शन करने गया था। मंदिर के सामने हाईवे पार करते समय अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। ग्रामीणों का आरोप है कि हाईवे पर बैरिकेडिंग और सुरक्षा व्यवस्था ठीक न होने के कारण हादसा हुआ है।
मृतक कृष्णपाल नवीन प्राथमिक विद्यालय खरगोन में कक्षा 3 का छात्र था। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।
Please follow and like us:
