झांसी टहरौली-प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम घुरैया निवासी काशी प्रसाद घोष के मकान में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने पूरे मकान को अपनी चपेट में ले लिया। जब तक ग्रामीण आग पर काबू पाने का प्रयास करते, तब तक घर में बंधी एक भैंस, एक पड़ा और दो बकरियां जलकर राख हो गईं।आग लगने की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और काफी प्रयास के बाद आग पर काबू पाया गया। घटना में पशुओं के साथ-साथ घर में रखा सामान भी जलकर नष्ट हो गया। आग लगने का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है।इस घटना से पीड़ित परिवार को भारी आर्थिक नुकसान हुआ है। ग्रामीणों ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा दिलाने की मांग की है
Please follow and like us:
