संवाददाता – नीलेश एन.के.डी
नंदखास स्थित आयुष्मान आरोग्य मंदिर को स्वच्छता, बेहतर प्रबंधन और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं के लिए कायाकल्प अवार्ड से सम्मानित किया गया। यह सम्मान झांसी के चिरगांव ब्लॉक अंतर्गत आयोजित जिला स्तरीय समारोह में प्रदान किया गया। स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों ने केंद्र की टीम को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। सीएचओ अंजली सिंह के नेतृत्व में केंद्र पर साफ-सफाई, दवा उपलब्धता, रिकॉर्ड संधारण और सामुदायिक स्वास्थ्य गतिविधियों में उत्कृष्ट कार्य किया गया। जिसको लेकर क्षेत्र के लोगों ने उनकी सराहना की।
Please follow and like us:
