गुरसरांय(झांसी)। 18 फरवरी से प्रारंभ होने वाली सबसे बड़ी उत्तरप्रदेश की हाईस्कूल एवं इण्टर बोर्ड परीक्षाओं की तैयारियां पूर्ण कर ली गई है। नगर में दो परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। जिसमें सबसे बड़े परीक्षा केंद्र खेर इंटर कॉलेज में हाईस्कूल के 769 एवं इंटर के 885 सहित कुल 1654 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे उक्त जानकारी देते हुए केंद्र व्यवस्थापक विद्यालय के प्रधानाचार्य धनप्रकाश तिवारी ने व्यवस्थाओं के बारे में बैठक करते हुए बताया कि 25 कमरों में परीक्षा होगी। जिसमें 50 कक्ष निरीक्षक ड्यूटी करेंगे। इस दौरान मोबाइल ले जाना सख्त मना रहेगा। पूरी परीक्षा सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में होगी। परीक्षार्थियों को उत्तर पुस्तिका के प्रत्येक पृष्ठ पर अपना अनुक्रमांक लिखना होगा। परीक्षा नकल विहीन संपन्न हो। इसके लिए समुचित व्यवस्था की गई है। प्रश्न पत्र शुरू होने के 30 मिनट तक अनुपस्थित भेजना होगी। क्रमानुसार उत्तर पुस्तिका वितरित होंगी। परीक्षा विभाग में जितेंद्र सिंह पटेल एवं विनोद कुमार कार्य करेंगे। संकलन कक्षा में कुलदीप कोदवलकर,कौशलेश मिश्रा,कन्हैया लाल आदि कार्य करेंगे। नगर के दूसरे परीक्षा केंद्र श्री कल्याण बाल विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य केंद्र व्यवस्था सत्यप्रकाश द्विवेदी ने बताया कि हाईस्कूल के 365 एवं इंटर के 104 कल 469 परीक्षार्थी 10 कमरों में परीक्षा देंगे। जिसमें 20 कक्ष निरीक्षक ड्यूटी करेंगे। बाह्य केंद्र व्यवस्थापक राजकीय हाईस्कूल बिजोरा के शिवधनी होंगे। परीक्षा विभाग में कैलाश प्रकाश गुप्ता,हरी बाबू शर्मा एवं सुनील व्यास कार्य करेंगे।
