गुरसरांय (झांसी)। दिव्य प्रेम सेवा मिशन झांसी अंचल के तत्वावधान में आयोजित बुन्देलखण्ड कुरैठा महोत्सव में चौथे दिन मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित शासकीय अपर महाधिवक्ता इलाहाबाद हाईकोर्ट एवं दिव्य प्रेम सेवा मिशन हरिद्वार के उपाध्यक्ष महेश चतुर्वेदी ने कहा कि क्षेत्र वासी बड़े सौभाग्यशाली है जिन्हें यह सत्संग प्राप्त हो रहा है। सत्संग से ही विवेक जाग्रत होता है और विवेक के जाग्रत होने के बाद व्यक्ति के प्रगति का मार्ग प्रशस्त होता है एवं आपसी एकता सद्भावना को सुदृढ़ करता है।संगीतमय श्रीमद्भागवत के चौथे दिन कृष्णजन्म की कथा का वर्णन किया गया। नंद के आनंद भयो जय कन्हैया लाल की धुन से वातावरण भक्तिमय हो गया। माखन मिश्री एवं दूध दही के वितरण के साथ वातावरण ब्रजमय हो गया।वृन्दावन धाम से पधारीं कथा वाचिका साधना श्रीजी (देवी महेश्वरी) ने नंद महोत्सव की कथा सुनाते हुए कहा कि भगवान कृष्ण ब्रम्ह का अवतार है। उनके जन्म पर सारी प्रकृति ने अपने नियम बदल दिए। विभिन्न देवी देवताओं ने ब्रजमंडल में भगवान की लीलाओं में सहयोग करने के लिए अवतार लिया।भगवान ने बाल लीलाओं का सुख प्रदान करने एवं नन्द यशोदा के पूर्व जन्म में किए गए तप को दिए वरदान देने के लिए ब्रजमंडल में अवतार लिया और अपनी बाल लीलाओं का आनंद ब्रजवासियों को दिया। बुन्देलखण्ड कुरैठा महोत्सव में यज्ञाचार्य ज्ञानेन्द्र शास्त्री अयोध्या के सानिध्य में यज्ञ कराया जा रहा।मुख्य अतिथि अपर महाधिवक्ता इलाहाबाद हाईकोर्ट एवं दिव्य प्रेम सेवा मिशन हरिद्वार के उपाध्यक्ष महेश चतुर्वेदी ने श्रीमद्भागवत की आरती कर व्यास पीठ से आशीर्वाद लिया। अतिथि का स्वागत एवं सम्मान कार्यक्रम के संयोजक डॉक्टर जगदीश सिंह चौहान,सह संयोजक केशव सिंह परिहार एवं अपर्णा वीरांगना राष्ट्रीय संयोजक मातृ शक्ति ने किया तथा संचालन झांसी अंचल के सह संयोजक बद्री प्रसाद त्रिपाठी ने किया। श्रीमद्भागवत पुराण की आरती क्षेत्रीय विधायक जवाहर लाल राजपूत, पूर्व एमएलसी श्याम सुंदर सिंह पारीछा,पूर्व जिलाध्यक्ष महानगर हेमंत सिंह परिहार,अरिदमन सिंह राजीव गुर्जर, दिनेश सिंह सेंगर सैदनगर, रामकुमार सिंह परिहार, कमलापति उपाध्याय, अनुज द्विवेदी नागर, मूरतध्वज सिंह बरगांय, राजू कछवाह धनौरा, सार्थक नायक, जे.जे.मिश्रा, मिन्टू पटैरिया, विजय सिंह, लक्ष्मण सिंह अस्ता, सुखदेव सिंह दीपू अस्ता, राजू सेंगर, गोविन्द प्रताप सिंह, अयोध्या सिंह फौजी, सरदार सिंह लल्ला सहित आदि लोग शामिल रहे।भागवत कथा के यजमान संध्या जितेन्द्र सिंह परिहार रहे।इस अवसर पर अमित प्रताप भदौरिया,अनिरुद्ध सिंह, अभिषेक सिंह परिहार,मानवेन्द्र सिंह माना प्रधान,नाती राजा भदौरिया, चन्द्रभान सिंह अहिरवार ब्लॉक प्रमुख बामौर, रामप्रकाश सिंह चौहान,बबलू चौहान,योगेश प्रताप सिंह चौहान,कल्याण सिंह, विजय त्रिपाठी,अजय प्रताप सिंह, रितिक सिंह,सुयश प्रताप सिंह चौहान, गोल्डी चंदेल सहित आदि लोग उपस्थित रहे।
