गुरसरांय (झांसी)। शुक्रवार सुबह 10:00 बजे थाना गुरसरांय पुलिस ने मोहल्ला धनाई में मिशन शक्ति टीम के साथ महिलाओं एवं बालिकाओं को जागरूक किया गया। गुरसरांय थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर शैलेन्द्र सिंह की देखरेख में वरिष्ठ उपनिरीक्षक महेन्द्र सिंह भदौरिया,महिला उपनिरीक्षक सुमन सिंह,कांस्टेबल आकांक्षा उपस्थित रहीं।मिशन शक्ति फेज-5.0 के अंतर्गत टीम द्वारा शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। इसमें विधवा पेंशन योजना, सुमंगला योजना, बाल कल्याण योजनाएँ, बाल मजदूरी न कराने, गुड टच एवं बैड टच जैसी महत्वपूर्ण जानकारियाँ शामिल रहीं।इसके साथ ही महिलाओं व बालिकाओं को सरकार द्वारा संचालित विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी गई, जिनमें 1090 वूमेन पावर लाइन, 1076 मुख्यमंत्री हेल्पलाइन, 1098 चाइल्ड हेल्पलाइन, 1930 साइबर अपराध हेल्पलाइन, 108 एंबुलेंस सेवा एवं 112 पुलिस आपातकालीन सेवा शामिल हैं।
टीम द्वारा डिजिटल अरेस्ट, साइबर फ्रॉड, फर्जी कॉल, अनचाहे लिंक से होने वाले नुकसान तथा “नो हेलमेट, नो फ्यूल” अभियान के बारे में भी विस्तार से जानकारी देकर सतर्क रहने की अपील की गई। कार्यक्रम के अंत में जागरूकता संबंधी पंपलेट वितरित किए गए।
