गुरसरांय (झांसी)। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गुरसरांय में शुक्रवार को महिला नसबंदी शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में कुल 15 महिलाओं ने नसबंदी के लिए पंजीकरण कराया,जिनमें से सभी 15 महिलाओं की नसबंदी प्रक्रिया सफलतापूर्वक पूरी की गई। जिसमें से 9 महिलाएं गुरसरांय ब्लॉक की एवं 6 महिलाए बामौर ब्लॉक की थी। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गुरसरांय के प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर ओपी राठौर ने शुक्रवार जानकारी देते हुए बताया कि महिला नसबंदी शिविर प्रत्येक सोमवार और शुक्रवार को नियमित रूप से आयोजित किया जाता है। उन्होंने कहा कि शिविर में महिलाओं की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाती है और सभी प्रक्रियाएं निर्धारित स्वास्थ्य मानकों के अनुरूप ही की जाती हैं। डॉक्टर राठौर ने महिलाओं से अपील की कि परिवार नियोजन के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा संचालित योजनाओं का लाभ लें और नसबंदी से पूर्व आवश्यक जांच अवश्य कराएं।
