गुरसरांय (झांसी)। बुन्देलखण्ड कुरैठा महोत्सव को लेकर निकाली गई भव्य शोभायात्रा। जगह-जगह की गई पुष्प वर्षा। हजारों महिलाओं ने कलश लेकर मंगल गीत गाये तो वहीं डीजे के बीच युवा रामधुन के जयकारों के बीच थिरकते दिखे। मंदिरों की पूजा अर्चना कर पहुंची नावली सरकार प्रांगण।दिव्य प्रेम सेवा मिशन झांसी अंचल के तत्वावधान में आयोजित बुन्देलखण्ड कुरैठा महोत्सव को लेकर भव्य कलश यात्रा निकाली गई। जिसमें सैकड़ों भक्तों ने सहभागिता निभाई। कलश यात्रा बेत्रबंती गंगा कोटरा से विधिवत पूजा अर्चना के साथ प्रारंभ होकर कुरैठा पहुंची जहां राम-जानकी मंदिर, हरदौल सहित विभिन्न मंदिरों में पूजा-अर्चना कर विभिन्न मार्गों से होते हुए नावली सरकार प्रांगण पहुंची वहां पर नावली सरकार एवं शिव मंदिर पर पूजा अर्चना की गई।शोभा यात्रा में लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और पूरा माहौल भक्तिमय हो गया। भव्य शोभायात्रा में भगवानों की झांकी बनाई गई थीं। जो भव्यता दे रही थीं। इस अवसर पर कार्यक्रम के संयोजक डॉक्टर जगदीश सिंह चौहान ने बताया कि श्रीमद्भागवत कथा का वाचन साधना श्रीजी के मुखारविंद से 3 फरवरी से भक्त गणों को रसपान कराई जायेगी। वहीं आज 2 फरवरी से श्री विष्णु महायज्ञ प्रारंभ होगा।क्षेत्रीय विधायक जवाहर लाल राजपूत ने कहा कि नावली सरकार प्रांगण में भक्ति मय वातावरण लोगों के अंदर परिवर्तन के एक धार्मिक दिशा की ओर ले जाने का आस्था का केंद्र बन गया है।भव्य शोभायात्रा में कार्यक्रम संयोजक जगदीश सिंह चौहान,गरौठा विधायक जवाहर लाल राजपूत,जिला महामंत्री बद्री प्रसाद त्रिपाठी, सह संयोजक केशव सिंह परिहार, गोविन्द सिंह सिया, चन्द्रभान ब्लॉक प्रमुख बामौर, विजय सिंह अस्ता,राजू धनौरा, मुन्नी दाऊ कैरोखर,लक्ष्मण सिंह अस्ता,अनिल यादव,रिंकू गुप्ता खरका,सुखदेव सिंह दीपू अस्ता,राजू सेंगर,रामनारायण पस्तोर,सत्य प्रकाश तिवारी सिया, योगेश प्रताप सिंह चौहान,जनक सिंह चौहान, आत्मा राम फौजी,जानकी शरण एडवोकेट,सुबोध अग्रवाल,सुयश प्रताप सिंह चौहान,कृष्णा ठाकुर सहित सैकड़ों भक्त लोग उपस्थित रहे।
