गुरसरांय (झांसी)। नगर पालिका परिषद गुरसरांय के अध्यक्ष जयपाल सिंह उर्फ़ राजू चौहान व अपर नगर मजिस्ट्रेट अजय कुमार ने नगरवासियों को अवगत कराया है कि प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत कुल 768 लाभार्थियों को प्रथम किस्त की एक लाख रुपये की धनराशि उपलब्ध करा दी गई है। अध्यक्ष ने स्पष्ट किया कि योजना के नाम पर किसी भी प्रकार की रिश्वतखोरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। संज्ञान में आया है कि कुछ लोग लाभ दिलाने के नाम पर पैसों की मांग कर रहे हैं, जो पूर्णतः गलत और अवैध है। नगरवासियों से अपील की गई है कि किसी को भी कभी भी पैसा न दें। अपर नजर मजिस्ट्रेट अधिशासी अधिकारी साफ कर दिया कि यदि कोई भी पालिका कर्मी या नागरिक पैसे अथवा रिश्वत खोरी में लिप्त पाया गया तो तत्काल एफआईआर दर्ज करते हुए जेल भेजा जाएगा। नगर पालिका अध्यक्ष ने दोहराया कि कुछ लोगों द्वारा पालिका की छवि धूमिल करने का प्रयास किया जा रहा है कभी पालिका के बाबू अधिकारियो के नाम पर तो कभी डूडा के नाम पर पैसे मांगे जा रहे है।जिस पर पालिका कर्मियों से भी तत्काल वैठक कर लापरवाही करने बालो को बाहर का रास्ता तक दिखा देने की बात कही।वही शिकायत हेतु वरिष्ठ लिपिक सोनू बख्शी को नोडल अधिकारी नामित कर कड़ी निगरानी के निर्देश दिये। यदि किसी व्यक्ति द्वारा रिश्वत की मांग की जाती है तो इसकी तत्काल शिकायत नगर पालिका कार्यालय में वरिष्ठ लिपिक सोनू बख्शी के समक्ष दर्ज कराई जा सकती है।अध्यक्ष ने मौके पर कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना पूरी तरह पारदर्शिता है और पात्र लाभार्थियों को बिना किसी शुल्क के लाभ दिया जा रहा है।
