गुरसरांय(झांसी)। 22 जनवरी गुरूवार को देर शाम गुरसरांय पुलिस टीम ने थाना प्रभारी इंस्पेक्टर गुरसरांय शैलेन्द्र सिंह की देखरेख में नगर की मुख्य सड़कों,बाजार,मेला ग्राउंड, धार्मिक स्थलों,शिक्षण संस्थानों पर पुलिस ने पैदल गश्त किया। गश्त दौरान पुलिस की निगाहें असमाजिक तत्वों व शराब पीकर अराजकता फैलाने बालों से लेकर पूरी तरह कानून व्यवस्था मजबूत हो ।पुलिस टीम में सब इंस्पेक्टर महेन्द्र सिंह भदौरिया,सूर्यकांत त्रिपाठी, उम्मेद सिंह चौहान,मयंक मिश्रा, कांस्टेबल आशीष द्विवेदी,राहुल कुमार सहित भारी पुलिस टीम मौजूद रही। वही दिन में पुलिस को बैंकों में ड्यूटी करते देखा गया जहां पुलिस का फोकस साइबर क्राइम तथा बैंकों से आमजन के साथ धोखाधड़ी करने वालों पर रही तो दोपहर को मुख्य सड़कों पर पुलिस वाहन चेकिंग करते नजर आई।
Please follow and like us:
