प्रेमनगर में मोहल्ले की झड़प में पेट और कंधे पर चोटें, आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की
प्रेमनगर, झाँसी। सुबह करीब 10 बजे थाना प्रेमनगर क्षेत्र में पुरानी रंजिश ने खतरनाक रूप ले लिया। स्थानीय निवासी मो. युसुफ (पुत्र स्व. अजकार) ने बताया कि उसका पड़ोसी महबूब खान गाली-गलौज करते हुए उस पर अचानक चाकू से हमला कर दिया। हमले में युसुफ के पेट और कंधे पर गंभीर चोटें आईं।
मौके पर पहुंची पुलिस ने तुरंत आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया। वादी का चिकित्सीय परीक्षण किया गया और उन्हें सुरक्षित घर भेज दिया गया है।
पुलिस के अनुसार, वादी की तहरीर पर महबूब खान के खिलाफ मु0अ0सं0-22/2026 के तहत धारा 115(2)/118(1)/352/351(3) आईपीसी में मामला दर्ज किया गया है। विवेचना उ0नि0 प्रमोद कुमार के नेतृत्व में जारी है और जल्द ही साक्ष्य संकलन के बाद कानूनी कार्रवाई पूरी की जाएगी।
