झांसी / समथर- थाना क्षेत्र में 11 वर्षीय बालक से कुकर्म करने का आरोप 4 लड़कों पर लगा है। बच्चे की मां ने मंगलवार शाम मोंठ सीओ से लिखित तहरीर देकर बताया कि 18 जनवरी को गांव के ही कुछ लड़के उसके पुत्र को पहले फुसलाकर एक अकेले कमरे में ले गए और उसके साथ गलत काम किया।
समथर थाना में शिकायत की लेकिन कोरे कागज पर हस्ताक्षर कराकर राजीनामा करवा दिया गया।
समथर थाना प्रभारी अतुल कुमार ने बताया कि “बच्चों का विवाद है। बच्चा कुछ बीमार भी रहता है, उसकी मां ने दूसरे पक्ष से इलाज कराने की शर्त पर समझौता भी कर लिया था। ना तो प्रकरण कुकर्म से संबंधित है और ना ही जबरन कोई राज़ीनामा कराया गया।”
Please follow and like us:
