गुरसरांय (झांसी)। गजब अब यूपी की पुलिस सशक्त नारी, प्रदेश समृद्ध,नारी सुरक्षा,सम्मान एवं स्वावलंबन के लिए समर्पित मिशन शक्ति के पांचवें चरण में जिले के पुलिस कप्तान बीबीजीटीएस मूर्ति द्वारा चलाएं जा रहे जन जागरण महा अभियान के तहत गुरसरांय थाना प्रभारी इंस्पेक्टर शैलेन्द्र सिंह की देखरेख में गुरसरांय पुलिस छुट्टी के दिन भी महा संक्रांति महापर्व पर गुरसरांय मेला महोत्सव ग्राउंड में पहुंच कर महिलाओं को साइबर हेल्पलाइन,अग्निशमन सेवा,आपातकालीन पुलिस सेवा, एंबुलेंस सेवा,चाइल्ड लाइन,वीमेन हेल्पलाइन,गर्भवती महिलाओं एवं नवजात शिशुओं के लिए एंबुलेंस हेल्पलाइन,वीमेन पावर लाइन द्वारा दी जा रही सुविधाओं के बारे में दूरभाष नंबर के बारे में नारी सशक्तिकरण को लेकर ए टू जेड बड़ी संख्या में महिलाओं, छात्राओं को जानकारी देकर बुकलेट उपलब्ध कराए गए।इस दौरान उपस्थित महिलाओं और छात्राओं ने रुचि लेकर गहनता से जानकारी हासिल की और लग रहा था गुरसरांय पुलिस द्वारा यहां पर महिला सशक्तिकरण को लेकर विद्यालय चल रहा हो।इस दौरान गुरसरांय पुलिस टीम में सब इंस्पेक्टर महेंद्र सिंह भदौरिया,सब इंस्पेक्टर मयंक मिश्रा,महिला कांस्टेबल कुंजन फौजदार,कांस्टेबल आशीष द्विवेदी सहित मेला में गुरसरांय नगर से लेकर ग्रामीण क्षेत्र से आई महिलाओं और छात्राओं की भारी उपस्थिति देखी गई।
