गुरसरांय (झांसी)। बेकाबू तेज गति से अज्ञात चार पहिया बाहन ने खैर इंटर कॉलेज गुरसरांय आ रहे बाइक सवार तीन छात्रों को जोरदार टक्कर घाल दी।जिससे तीनों छात्र गंभीर रूप से घायल हो गए गंभीर घायलों को राहगीरों की मदद से गुरसरांय सरकारी अस्पताल लाया गया जिसमें एक छात्र की गंभीर हालत होने पर उसे झांसी रेफर कर दिया गया। बताते चलें गरौठा व शीला गांव के बीच मंगलवार सुबह एक अज्ञात चार पहिया कार अनियंत्रित होकर पहले एक भैंस से टकरा गई, जिससे भैंस की मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद कार ने सड़क किनारे खड़े मोटरसाइकिल सवार तीन युवकों को टक्कर मार दी, जिससे तीनों युवक घायल हो गए। सूचना पर पहुंची 108 एंबुलेंस की सहायता से घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गुरसरांय लाया गया,जहां ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक द्वारा प्राथमिक उपचार किया गया। घायलों की पहचान प्रवेश पुत्र संतोष (18 वर्ष), हर्ष पुत्र प्रेम नारायण (18 वर्ष) व जीतू पुत्र महेश (18 वर्ष) निवासी ग्राम दुरखुरू थाना गरौठा के रूप में हुई है।बताया गया कि तीनों युवक अपने गांव दुरखुरू से 12वीं की परीक्षा देने के लिए खैर इंटर कॉलेज गुरसरांय आ रहे थे। हादसा सुबह करीब 11:00 बजे हुआ।चिकित्सकों ने हर्ष की हालत गंभीर देखते हुए उसे प्राथमिक उपचार के बाद झांसी रेफर कर दिया।हादसे के बाद कार चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
