संवाददाता – नीलेश एन.के.डी.
भाजपा युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष कपिल मुदगिल ने गुरसराय में उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री एवं स्वास्थ्य मंत्री ब्रजेश पाठक से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान उन्होंने नगर मोठ स्थित ट्रामा सेंटर में व्याप्त समस्याओं से उपमुख्यमंत्री को अवगत कराया। कपिल मुदगिल ने बताया कि ट्रामा सेंटर क्षेत्र की बड़ी आबादी के लिए स्वास्थ्य सेवाओं का प्रमुख केंद्र है, लेकिन यहां विशेषज्ञ डॉक्टरों की कमी, आवश्यक जांच सुविधाओं का अभाव, दवाओं की अनियमित उपलब्धता और स्टाफ की कमी के कारण मरीजों को गंभीर परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कई बार गंभीर रोगियों को झांसी या अन्य बड़े शहरों में रेफर करना पड़ता है, जिससे समय और धन दोनों की हानि होती है। उन्होंने ट्रामा सेंटर में डॉक्टरों, पैरामेडिकल स्टाफ, आधुनिक उपकरण और दवाओं की समुचित व्यवस्था की मांग की। उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया और स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने की प्रतिबद्धता जताई।
