गुरसरांय (झांसी)। जिले के पुलिस कप्तान बीबीजीटीएस मूर्ति का अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध छेडे़ महा अभियान में जिले की गुरसरांय पुलिस पूरी तरह एक्शन मूड में होने के चलते इन दिनों बड़े से बड़े अपराधियों को जेल के सीखचों के पीछे पहुंचाने में अव्वल स्थान पर रही है और यह सब जब से पुलिस कप्तान ने एक माह पहले थाना प्रभारियों का स्थानांतरण कर गुरसरांय की बागडोर थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर अमीराम सिंह को सौपी थी तब से प्रतिदिन छोटे,बड़े सभी प्रकार के अपराध और अपराधियों को गुरसरांय पुलिस नकेल कसने में कामयाब रही है। बताते चलें वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक झांसी के निर्देशन, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के मार्गदर्शन तथा क्षेत्राधिकारी गरौठा के पर्यवेक्षण में थाना गुरसरांय पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है। वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी अभियान के तहत थाना गुरसरांय पुलिस ने मंगलवार को वांछित अभियुक्त सानू उर्फ छोटू मिस्त्री पुत्र अजीत उर्फ अजीज निवासी मोहल्ला शहीदगंज कस्बा गुरसरांय,जनपद झांसी,उम्र लगभग 31 वर्ष को दोपहर 2:00 बजे गिरफ्तार किया है। पुलिस ने अभियुक्त को गिरफ्तार कर विधिक कार्यवाही पूर्ण करते हुए न्यायालय झांसी के समक्ष पेश किया। पुलिस के अनुसार गिरफ्तारी हुल्की माता मंदिर के पास स्थित प्रतीक्षालय के समीप की गई। थाना प्रभारी निरीक्षक अमीराम सिंह के नेतृत्व में गठित टीम ने घेराबंदी कर अभियुक्त को दबोचा। इस अभियान में उपनिरीक्षक वृजेश कुमार भार्गव, कांस्टेबल आशीष द्विवेदी एवं कांस्टेबल कपिल कुमार की सराहनीय भूमिका रही।थाना प्रभारी ने बताया कि वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर वांछित एवं फरार अभियुक्तों के विरुद्ध अभियान लगातार चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि ऐसे अभियुक्त जो न्यायालय से फरार चल रहे हैं या जिन पर मुकदमे दर्ज हैं, उनकी गिरफ्तारी सुनिश्चित की जा रही है ताकि कानून व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाया जा सके। आज गिरफ्तार हुआ वांछित अभियुक्त सानू उर्फ छोटू पुत्र अजीत उर्फ अजीज मोहल्ला शहीदगंज थाना गुरसरांय जिला झांसी अपराध संख्या 116/25 अंतर्गत धारा 64,74,117,(2) 115(2),352, 351(3), 333 बीएनएस में लगातार लंबे समय से पुलिस और न्यायालय को चकमा देकर फरार चल रहा था पुलिस ने उक्त धाराओं में गिरफ्तार कर विधिक कार्रवाई की है।
