गुरसरांय (झांसी)। 8 नवंबर शनिवार को ठीक 10:00 बजे से थाना समाधान दिवस गुरसरांय थाना सभागार में थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर अमीराम सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुआ और 11:00 बजे से 2:00 बजे तक कुल चार प्रार्थना पत्र आए जिसमें दो प्रार्थना पत्र राजस्व विभाग से संबंधित थे जबकि एक नगर पालिका व एक पुलिस विभाग से संबंधित रहा इस प्रकार राजस्व विभाग से संबंधित एक प्रार्थना पत्र का मौके पर निस्तारण किया गया और एक पुलिस विभाग से संबंधित मामला निस्तारित किया गया। बताते चलें थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर अमीराम सिंह ने जब से गुरसराय थाने का कार्यभार ग्रहण किया तब से थाना दिवस में आने वाली शिकायतों का निस्तारण तेजी से हो रहा है जबकि मात्र एक माह 2 दिन उनको कार्यभार ग्रहण किए हुए हैं इससे तेजी से पुलिस विभाग के आला अधिकारियों द्वारा दिए गए निर्देश पुलिस और जनता के बीच बेहतर संबंध स्थापित हो और जनता की हर समस्या का समाधान समय सीमा भीतर पूरी पारदर्शिता के साथ धरातल पर तेजी से काम हुआ है। आज समाधान दिवस में अनुज डेंगरे लेखपाल,गुरसरांय नगर पालिका से योगेन्द्र मिश्रा, शिवम सिंह लेखपाल सहित बड़ी संख्या में राजस्व विभाग व पुलिस विभाग का स्टाफ मौजूद था
