गुरसरांय(झांसी)। खैर इंटर कॉलेज गुरसरांय के परिसर की बगिया इस समय बुंदेलखंड में अपने में एक मॉडल रुप के साथ साथ औषधि उद्यान से लेकर विभिन्न फलों की नई नई किस्में विकसित होने से अपने में एक नजीर बनी हुई है। 1 नवंबर को इस बगिया में कॉलेज के प्रबंधक मनोहर राव नेवालकर,प्रधानाचार्य पंडित धन प्रकाश तिवारी, जिला पंचायत सदस्य भसनेह प्रतिनिधि प्रवक्ता जितेन्द्र सिंह पटेल,थानाध्यक्ष गुरसरांय इंस्पेक्टर अमीराम सिंह,सब इंस्पेक्टर महेन्द्र सिंह भदौरिया,सब इंस्पेक्टर ब्रजेश भार्गव सहित कई बागवानी क्षेत्र में दिलचस्पी रखने वाले लोगों ने तुलसी,केसर,चंदन,सिंदूर,मंदार,अशोक के अलावा फलदार वृक्षों में नींबू,लीची,जामुन,अमरूद,आंवला सहित कई फलदार वृक्षों के उपयोग से लेकर मानव जीवन में औषधि के लिए बहुउपयोगी अमृतवाण के लिए मानव स्वास्थ्य प्रयोग से लेकर उनके गुणों पर विस्तृत चर्चा,मंथन हुआ। तो वहीं नई नई किस्म के फलदार वृक्षों की अधिक उत्पादन से लेकर उसके उपयोग से मिलने वाली ताकत के बारे में विस्तृत रिसर्च हुआ और इस बगिया की जिले से कई बार आए विभिन्न विभागों से लेकर अधिकारियों से लेकर, कृषि विशेषज्ञों व आयुर्वेदिक पद्धति पर काम करने वाले ज्ञाताओं ने तारीफ की है। जिसकी बदौलत पंडित रामसहाय शर्मा जो इस कॉलेज के संस्थापक थे इस संस्था को वर्तमान प्रधानाचार्य पंडित धन प्रकाश तिवारी द्वारा लगातार विकसित कर उनके सपने को साकार करने का काम किया जा रहा है।
