गुरसरांय(झांसी)। खैर इंटर कॉलेज गुरसरांय में 1 नवंबर शनिवार को थानाध्यक्ष गुरसरांय इंस्पेक्टर अमीराम सिंह के तत्वाधान में हजारों की संख्या में उपस्थित छात्र-छात्राओं को भारतीय न्याय संहिता 1 जुलाई 2024,महिला सशक्तिकरण व यातायात नियमों को लेकर व्यापक विधि की क्लास लगी देखी गई और लग रहा था कि वास्तव में भारतीय न्याय संहिता संशोधन को लेकर छात्र-छात्राओं की विधि की क्लास लगी हुई है। और विधि विशेषज्ञ के रुप में प्रोफेसर के रुप में जहां थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर अमीराम सिंह,वरिष्ठ सब इंस्पेक्टर महेन्द्र सिंह भदौरिया,सब इंस्पेक्टर बृजेश भार्गव के साथ साथ खैर इंटर कॉलेज गुरसरांय के प्रधानाचार्य पंडित धन प्रकाश तिवारी भी विधि विशेषज्ञ की भूमिका अदा करते दिखे। और बड़ी संख्या में मौजूद छात्र छात्राओं ने जानकारी दे रहे पुलिस विभाग के अधिकारियों से लेकर कॉलेज के प्राचार्य से पूरी दिलचस्पी के साथ जो बात समझ में नहीं आ रही थी उसको कई बार रिपीट कर पूछा। इससे लग रहा था पंडित रामसहाय शर्मा खैर इंटर कॉलेज गुरसरांय जहां उत्तर प्रदेश में छात्रांकन के मामले में अव्वल स्थान पर है तो आज यह कॉलेज लॉ कॉलेज के रुप में अपने में एक अलग ही झलक दिखा रहा था बताते चलें यातायात माह का शुभारंभ खेर इण्टर कॉलेज में थानाध्यक्ष अमीराम ने किया। थानाध्यक्ष ने छात्र-छात्राओं को नए कानून की जानकारी देते हुए बताया कि जो इंडियन पैनल कोड आईपीसी कानून था। उसकी जगह भारतीय न्याय संहिता बनाया गया। उन्होंने नवंबर माह में यातायात के बारे में पालन करने के बारे में भी जानकारी दी। चार पहिया वाहन वाले सीट बैल्ट एवं दोपहिया वाहन वाले हैलमेट का प्रयोग अवश्य करें। थानाध्यक्ष का विद्यालय के प्रधानाचार्य धन प्रकाश तिवारी द्वारा अंग वस्त्र ओढ़ाकर सम्मान किया गया। संचालन जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि जितेन्द्र सिंह पटेल ने किया। अंत मे विद्यालय के प्रबंधक मनोहर राव नेवालकर ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया। इस मौके पर वरिष्ठ उपनिरीक्षक महेंद्र सिंह भदौरिया,उपनिरीक्षक ब्रजेश कुमार भार्गव,महिला कांस्टेबल प्रतिमा पटेल आदि उपस्थित रहे।
देर शाम को कानून व्यवस्था चौकस को लेकर हुआ पुलिस गश्त
1 नवंबर देर शाम 7:00 बजे गुरसरांय के बाजार,मुख्य मार्गों,भीड़ भाड़ वाले क्षेत्रों और तुलसी विवाह,देव उठावनी एकादशी महापर्व को लेकर धार्मिक स्थलों पर भी थानाध्यक्ष गुरसरांय इंस्पेक्टर अमीराम सिंह की देखरेख में सब इंस्पेक्टर महेन्द्र भदौरिया,सब इंस्पेक्टर ब्रजेश भार्गव,सब इंस्पेक्टर मयंक मिश्रा,सब इंस्पेक्टर जगत नारायण, सब इंस्पेक्टर सूर्यकांत त्रिपाठी,सब इंस्पेक्टर रामशरण सिंह सहित बड़ी संख्या में पुलिस बल ने पैदल गश्त किया। इस दौरान पुलिस गश्त को देखते हुए शराबियों से लेकर असामाजिक तत्व भूमिगत होते दिखे। और कस्बे में पूरी तरह शांति का माहौल देखा गया।
