गुरसरांय (झांसी)। विकासखण्ड गुरसरांय के परिसर में गुरुवार को दोपहर 1:00 बजे केबिनेट मंत्री राकेश सचान के आगमन पर जोरदार स्वागत किया गया। मंत्री जी के स्वागत को लेकर पूरे परिसर में उत्साह और उमंग का माहौल नजर आया। मंत्री जी का स्वागत भारतीय जनता पार्टी के युवा नेता व समाजसेवी पुष्पेंद्र पटेल भड़ोकर,ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि टीकाराम पटेल,नगर पालिका अध्यक्ष जयपाल सिंह उर्फ राजू चौहान,रामजी परिहार, विधायक प्रतिनिधि ललित पटेल,राजेश पटेल,आशीष खरे एवं खण्ड विकास अधिकारी गुरसरांय सौरभ सिंह सहित अन्य गणमान्यजनों ने पुष्पगुच्छ और मालाएं पहनाकर किया।अपने संबोधन में कैबिनेट मंत्री राकेश सचान ने कहा कि प्रदेश सरकार बुंदेलखंड के युवाओं के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि बीड़ा जैसी परियोजनाएं क्षेत्र में रोजगार सृजन में मददगार साबित होंगी और युवाओं के पलायन को रोकने में अहम भूमिका निभाएंगी।मंत्री ने यह भी बताया कि सरकार युवाओं को व्यापार के लिए बैंक से आसान प्रक्रिया में ऋण उपलब्ध करा रही है, जिससे बेरोजगारी को समाप्त करने की दिशा में ठोस कदम उठाए जा रहे हैं। इस अवसर पर गोविंद सिंह सिसोदिया,राकेश त्रिपाठी, पुष्पेंद्र पटेल प्रधान गढवई, अखिलेश तिवारी,पुष्पेंद्र दुबे,यगेश यादव, शिव प्रताप बुन्देला,शिवम तिवारी, प्रदुम पटेल,दीपक ठाकुर,रामजी सोनी, बब्बू नेकेरा,संकेत पटेल धवारी, मानवेंद्र प्रधान सेगुआ,रणकेंद्र प्रधान बिजौरा, राजू नायक परसुवां,हरप्रसाद पटेल,मयंक गुप्ता सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
गरौठा-समथर विधानसभा क्षेत्र के युवाओं को मिलेगा रोजगार- राकेश सचान
विकासखण्ड सभागार गुरसरांय में उत्तर प्रदेश शासन के लघु सूक्ष्म उद्योग मंत्री राकेश सचान से जब मीडिया ने झांसी जिले की गरौठा विधानसभा क्षेत्र के युवाओं को रोजगार उपलब्ध न होने की बात की तो उन्होंने कहा इस संबंध में एरच डिफेंस कॉरिडोर में बड़े स्तर पर कई प्रकार के उद्योग स्थापित होंगे जिसमें इस क्षेत्र के अलावा पूरे बुंदेलखंड के युवाओं को रोजगार दिया जावेगा। वही झांसी बीड़ा में भी बड़े स्तर पर रोजगार के संसाधन विकसित कर युवाओं को आत्मनिर्भर बनाया जावेगा।
