गुरसरांय (झांसी)। एक भारत एक संविधान भारतीय न्याय संहिता 2024 को लेकर जन-जन को विस्तृत जानकारी हो और भारतीय न्याय संहिता के द्वारा सभी को अपने अधिकार संरक्षित रखने का अधिकार प्राप्त हो को लेकर गुरसरांय थाना सभागार में थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर अमीराम सिंह की अध्यक्षता में नगर व ग्रामीण क्षेत्र से बड़ी संख्या में आए लोगों को पुलिस विभाग द्वारा ए टू जेड जानकारी दी गई। इस दौरान सब इंस्पेक्टर महेंद्र सिंह भदौरिया ने बताया की भारतीय न्याय संहिता 1 जुलाई 2024 से लागू हो गई है और अब पूरे भारत में यह प्रभावी होगी। अभी तक जम्मू कश्मीर में एक संविधान लागू नहीं था लेकिन अब यह पूरे देश में लागू होगा अभी तक अनावश्यक अंग्रेजों के जमाने के थोपे गए पुराने कानून को खारिज कर दिया गया है।वही सब इंस्पेक्टर मयंक मिश्रा ने बताया की अभी तक देश के अंदर और देश के बाहर रहते हुए जो अपराध लोग करते थे और कानून में व्यवस्था न होने के चलते उनका बचाव हो जाता था अब चाहे व्यक्ति देश के अंदर रहकर अथवा देश के बाहर रहकर अपराध करता है उसको भारतीय न्याय संहिता के तहत दंड मिलेगा इसके अलावा उन्होंने साइबर क्राइम के बारे में भी विस्तृत जानकारी साझा की। सब इंस्पेक्टर बृजेश कुमार भार्गव ने भी नए कानून के बारे में बारीकी से जानकारी दी। इस दौरान सब इंस्पेक्टर जगत नारायण सिंह ने भी विचार व्यक्त किए। थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर अमीराम सिंह ने बताया यह कार्यक्रम लगातार तीन दिन चलेंगे और नए कानून की जानकारी जन-जन को इस मंशा से दी जा रही है ताकि लोग अपने अधिकारों के तहत भारतीय न्याय संहिता नए कानून का लाभ ले सके। इस दौरान एडवोकेट सतीश चंद चौरसिया,पेशे इमाम सदर शहाबुद्दीन सिद्दीकी,प्रसिद्ध नारायण सिंह यादव,इकराम खान,पंडित रामनारायण पस्तोर, आत्माराम फौजी,अली माते, गुलाब चंद जैन,बंटे बरसैया,नरेंद्र नायक,अज्जू मौर्य पार्षद,रमेश चंद,उमाकांत पाराशर,विक्की महाराज,अखंड भसनेह सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे।
एकता के लिए आज होगी दौड़-अमीराम सिंह
लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल ने जिस अखंड भारत का स्वप्र देखा था,उसे साकार करने के लिए हम सभी की जिम्मेदारी है और हम सब मिलकर 31 अक्टूबर को प्रातः 9:00 बजे थाना गुरसरांय गेट से प्रारंभ होने वाली एकता के लिए दौड़ में बढ़ चढ़कर प्रतिभाग करेंगे। उक्त जानकारी थानाध्यक्ष गुरसरांय इंस्पेक्टर अमीराम सिंह ने थाना सभागार में हुई मीटिंग में दी है।
