गुरसरांय(झांसी)। झाँसी जिले के पुलिस कप्तान बीबीजीटीएस मूर्ति द्वारा अपराध व अपराधियों के विरुद्ध छेडी़ मुहिम को लेकर गुरसरांय पुलिस द्वारा विभिन्न अपराधों में संलिप्त अभियुक्तों की धड़पकड़ जबसे गुरसरांय थानाध्यक्ष प्रभारी इंस्पेक्टर अमीराम सिंह ने बागडोर संभाली है उसी दिन से प्रतिदिन अपराधियों की धरपकड़ तेज हो गई है और कानून व्यवस्था का डंका बजता नजर आ रहा है उसको लेकर 17 अक्टूबर को गुरसरांय पुलिस ने एक अदद देशी तमंचा 12 बोर एक अदद जिंदा कारतूस के साथ नहर पुलिया पर पावर प्लांट पर जाने वाली सड़क ग्राम मड़ोरी थाना गुरसरांय से एक अभियुक्त देवेंद्र पुत्र रामकिशुन निवासी गल्ला मण्डी गेट नंबर 2 के सामने गुरसरांय झांसी उम्र 19 वर्ष को गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की है। जबकि अवैध असलहा सहित गिरफ्तार हुए देवेंद्र को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर अमीराम सिंह,सब इंस्पेक्टर बृजेश कुमार भार्गव, कांस्टेबल आशीष द्विवेदी, कांस्टेबल कृष्ण मुरारी थाना गुरसरांय जनपद झांसी मौजूद रहे। और इसकों मुकदमा अपराध संख्या 214/25 धारा 9/25 एक्ट के तहत गिरफ्तार कर विधिक कार्यवाही की गई है। तो वही दूसरी ओर 17 अक्टूबर 2025 को जुआ खेलते हुए शेर सिंह घोष के बाड़ा में टपरा के पीछे नई बस्ती थाना गुरसरांय जिला झांसी में चार व्यक्ति जुआ खेलते 5700 रुपए 52 अदद ताश के पत्ते माल फड़ से जमा तलाशी से 1300 रुपए कुल रुपए 7000 बरामद किये गए है। जुआ खेलते हुए जो चार व्यक्ति गिरफ्तार किए गए हैं उसमें बालकिशन लखेरा पुत्र मुन्नालाल लखेरा,पवन पुत्र कैलाश पांचाल, गनेश पुत्र महेंद्र प्रजापति निवासीगण नई बस्ती थाना गुरसरांय जनपद झांसी तथा अभिषेक यादव पुत्र कमलेश यादव मोदी चौराहा कस्बा व थाना गुरसरांय को गिरफ्तार किया गया है। इस संबंध में मुकदमा अपराध संख्या 215/25 धारा 13 जुआ अधिनियम के तहत विधिक कार्यवाही की गई है। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर अमीराम सिंह,सब इंस्पेक्टर महेंद्र सिंह भदौरिया, कांस्टेबल नरवेंद्र सिंह,कांस्टेबल आशीष द्विवेदी आदि गुरसरांय पुलिस टीम मौजूद रही।
