गुरसरांय(झांसी)। कृष्ण और सुदामा,श्रीराम और शबरी मैया जैसे प्रेम,पवित्रता के भाव से हर जन-जन से लेकर पशु,पक्षी,जानवर सबको प्रकाशमय प्रेम और सबके कल्याण समृद्धि की भावना से हम सबको दीपावली का महापर्व मनाकर भारत देश की धार्मिक,सामाजिक,गौरवशाली गाथा के द्वारा भारत जैसे देश को विश्व में सशक्त राष्ट्र के लिए काम करना होगा इसको लेकर नगर के एरच रोड पर दीपावली मिलन समारोह आयोजन में नगर के पत्रकारों के सम्मान समारोह का आयोजन युवा समाजसेवी व राष्ट्रीय हिंदू युवा वाहिनी के जिलाध्यक्ष पं करुणेन्द्र व्यास उर्फ तनु महाराज के द्वारा आयोजित किया गया। सभी कलमकारों का सम्मान करते हुए तनु महाराज ने कहा कि पत्रकार समाज के प्रहरी हैं। आप लोग सभी को दिशा दिखाते हैं आपके सम्मान से ही सभी हम गौरवान्वित हो रहे है। कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ पत्रकार कुंवर रामकुमार सिंह ने की। इसके अलावा डॉ सुकदेव व्यास,अरुण चतुर्वेदी, सरजूशरण पाठक,अखिलेश तिवारी सुट्टा,संदीप श्रीवास्तव,फूल सिंह परिहार ने भी अपने विचार व्यक्त किये। सभी ने मिलकर एक दूसरे को दीपावली त्योहार की शुभकामनाएं एवं बधाई दी।इस आयोजन ने समाज के प्रत्येक सदस्य को प्रेरित किया और आगामी समय में और भी नई उपलब्धियों की ओर अग्रसर होने का संकल्प लिया। कार्यक्रम का कुशल एवं सफल संचालन सार्थक नायक ने किया। अंत में कार्यक्रम के आयोजक पं करुणेन्द्र व्यास उर्फ तनु महाराज ने सभी पत्रकारों का आभार व्यक्त किया। इस मौके पर कुलदीप यादव,कौशल किशोर, संजू परिहार, हरिश्चंद्र नायक,सोम मिश्रा,शौकीन खांन आदि पत्रकार उपस्थित रहे।
