गुरसरांय(झांसी)। दीपावली के पहले झांसी जिले के पुलिस कप्तान बीबीजीटीएस मूर्ति के द्वारा चलाये जा रहे अपराध और अपराधियों के विरुद्ध महा अभियान मे एसपी ग्रामीण डॉक्टर अरविंद कुमार व डिप्टी एसपी गरौठा असमा वकार के पर्यवेक्षण में गुरसरांय पुलिस को त्योहार में कोई घटना हो सके के पहले ही अवैध रूप से 52 किलों विस्फोटक पदार्थ के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तारी करने में कामयाबी हासिल हुई है। विस्तृत जानकारी के मुताबिक गुरसरांय थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर अमीराम सिंह 16 अक्टूबर 25 को जब अपनी गुरसरांय पुलिस टीम के साथ गुरसरांय-मऊ मार्ग पर आड़ी सड़क से ग्राम आमली की ओर जाने वाले मार्ग पर दीपावली त्यौहार को लेकर ड्यूटी पर मुस्तैद थे उसी दौरान एक युवक साबिर उर्फ सोहिल पुत्र शब्बीर उर्फ शहजाद निवासी काशीराम कॉलोनी मोहल्ला नारायणपुरा कस्बा व थाना गुरसरांय जिला झाँसी को दो अदद बोरी में 5 अदद कार्टून (गत्ते) विस्फोटक सामग्री युक्त 52 किलों वजन जिसकी कीमत लगभग 55000 हजार रुपया को पकड़कर थाना गुरसरांय लाया गया। थाना हाजा पर मुकदमा अपराध संख्या 213/25 धारा 288 बीएनएस व 9 (ख) विस्फोटक अधिनियम का अभियोग पंजीकृत किया गया। उक्त अभियुक्त को विस्फोटक सामग्री सहित गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में प्रमुख रूप से थानाध्यक्ष गुरसरांय इंस्पेक्टर अमीराम सिंह,सब इंस्पेक्टर बृजेश कुमार भार्गव,कांस्टेबल कपिल सिंह,कांस्टेबल आशीष द्विवेदी,कांस्टेबल कृष्ण मुरारी मौजूद रहे। बताते चले दीपावली पर को दृष्टिगत रखते हुए जिले के पुलिस कप्तान के सख्त निर्देश के क्रम में गुरसरांय पुलिस इस समय त्योहार पर किसी भी विस्फोटक या पटाखा आदि अवैध बारूद कारोबारियों पर सख्त निगाहें रखते हुए अपने खुफिया तंत्र को मजबूत किया है।जिसके तहत झाँसी जिले की गुरसरांय पुलिस को अवैध विस्फोटक सामग्री समेत अभियुक्त को गिरफ्तारी करने में कामयाबी हासिल हुई है।
