गुरसरांय (झांसी)। महिला सशक्तिकरण को लेकर विकासखण्ड बामौर की ग्राम सभा आलमपुरा मैं उच्चतर प्राइमरी विद्यालय मैं विशेष कार्यशाला गुरसरांय थाना प्रभारी इंस्पेक्टर अमीराम सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुई।जिसमें बड़ी संख्या में छात्राएं और ग्रामीण महिलाएं मौजूद रही। इस दौरान महिला कांस्टेबल प्रतिमा ने उपस्थित छात्राओं और महिलाओं को महिला सशक्तिकरण हेतु और उनके आत्मनिर्भर बनाने के लिए साथ ही सुरक्षा से लेकर साइबर क्राइम से बचने के लिए चलाए जा रहे कार्यक्रमों के बारे में बुकलेट वितरण की। इस दौरान थानाध्यक्ष गुरसरांय अमीराम सिंह ने बताया कि आप लोगों को साइबर क्राइम से बचने के लिए अति सावधान रहना होगा। इस दौरान उन्होंने महिलाओं को सुरक्षा से लेकर विभिन्न घटनाओं से बचने के लिए शासन द्वारा निर्धारित नंबर मोबाइल भी साझा किए ताकि किसी भी विषम परिस्थिति में आपको तुरंत पुलिस सेवा उपलब्ध हो सके। वहीं पुलिस सब इंस्पेक्टर जगत नारायण ने महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए शासन द्वारा चलाए जा रहे विभिन्न कार्यक्रमों से लेकर सरकारी योजनाओं की भी जानकारी दी महिला सशक्तिकरण कार्यशाला में बड़ी संख्या में मौजूद साथ छात्राओं और महिलाओं ने सारी बातें अति गंभीरता से सुनी और कई मामलों में उत्सुकता के साथ सवाल जवाब भी किए इससे लग रहा था कि आज की महिला सशक्तिकरण को लेकर ग्राम आलमपुरा में लगी क्लास काफी सफल रही। इस दौरान कांस्टेबल राहुल कुमार ने यातायात नियमों के बारे में भी जानकारी दी। आज के कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्राएं और महिलाएं सम्मिलित रही।
