गुरसरांय (झांसी)। 15 अक्टूबर बुधवार को थाना सभागार गुरसरांय में थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर अमीराम सिंह की अध्यक्षता में दीपावली पर गुरसरांय टाउन क्षेत्र और ग्रामीण क्षेत्रों में दीपावली पर्व पर पटाका,बारूद टाउन क्षेत्र से पूरी तरह सुरक्षित दूरी पर लगाए जाने के साथ-साथ दुकानदारों को स्पष्ट तौर से कह दिया गया है कि बिक्री दौरान अनावश्यक भीड़ के अलावा अति ज्वलनशील पटाके आदि बारूद न रखें जाए और न ही बिक्री की जाए के साथ-साथ दुकानदारों को ग्राहकों को खरीद दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम जहां स्वयं करने होगे वहीं गुरसरांय टाउन क्षेत्र में कस्बे से काफी दूर खैर इण्टर कॉलेज के पीछे गरौठा रोड स्थित यह दुकानें लगाई जावेगी। टाउन क्षेत्र में या बाजार में पटाका की बिक्री सुरक्षा को लेकर पूरी तरह प्रतिबंध रहेगी। टाउन क्षेत्र में मुख्य बाजार से लेकर प्रमुख सड़कों पर दुकानदारों से कहा गया है कि सड़क पर अतिक्रमण न किया जाए ताकि कोई दुर्घटनाएं से लेकर चोरी छिपे रोकी जा सकें। इस दौरान कस्बा इंचार्ज महेंद्र सिंह भदौरिया ने कुछ लोगों की बात पर स्पष्ट किया कि कबाड़ी के कारोबारी कोई भी चोरी का सामान न खरीदें और इस प्रकार का कोई सामान बिकने आता है तो उसकी सूचना पुलिस को दी जाए ताकि चोरी की घटनाओं पर नियंत्रण रखा जा सके। इस दौरान थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर अमीराम सिंह ने गांव में सुरक्षा समितियां सक्रिय कर चोरियों पर नियंत्रण हेतु ग्राम प्रधानों से लेकर ग्रामीण क्षेत्र से आए लोगों से विशेष आग्रह किया और उन्होंने अपना व्यक्तिगत नंबर प्रधानों को साझा किया। जबकि संचालन कर रहे महेंद्र सिंह भदौरिया ने मौके पर प्रधानों को गांव बार गांव चौपाल लगाने की तारीखों की सूचना दी और चौपालों में हर प्रकार की समस्या समाधान करने के लिए सभी से सहयोग की अपील की। आज बैठक में प्रमुख रूप से पंडित रामनारायण पस्तोर,जय प्रकाश बरसैंया,इकराम खान,इंजीनियन रामस्वरूप घोष प्रधान बंकापहाड़ी, बृजपाल सिंह उर्फ कल्लू गौर प्रधान प्रतिनिधि कुरैठा,जितेंद्र पटेल प्रधान भड़ोखर,सतेंद्र सिंह घोष प्रधान प्रतिनिधि भसनेह,गुलाब चंद्र जैन,रवि जैन,प्रसिद्ध नारायण सिंह यादव,आत्माराम फौजी,नवाब खान,अली माते आदि नगर व ग्रामीण क्षेत्र के बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे।
