गुरसरांय(झांसी)। खाद्य एवं औषधि विभाग ने दीपावली के पहले आम लोगों की सेहत और पॉकेट पर अटैक करने के पहले मिलावटखोरी का लगभग 12 कुंतल खोया का जखीरा 15 अक्टूबर को सुबह 7:00 बजे लगभग जब यह मिलावटी खोवा तैयार होकर बिक्री के लिए जाने की तैयारी में मिलावटखोर मां कामाख्या डेयरी धनाई गुरसरांय से बाहर सप्लाई के लिए जाने वाला था झांसी जिले के जिलाधिकारी मृदुल चौधरी के निर्देशन में खाद्य औषधि विभाग सहायक आयुक्त द्वितीय झांसी पवन चौधरी की देखरेख में खाद्य औषधि विभाग ने गजब की टाइमिंग चुनकर और अवैध कारोबारी कुछ समझ पाता उसके पहले ही ऑपरेशन मिलावटी खाद्यान्न का भंडाफोड़ कर डाला। जैसे ही लगभग 7:00 बजे सुबह उक्त डेयरी संचालक ने अपना प्रतिष्ठान खोला की ठीक उसी समय पूरी टीम मौके पर जा पहुँची। बताते चले आगामी त्यौहारों को देखते हुए खाद्य विभाग की टीम ने बुधवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए नगर के मोदी चौराहे के समीप स्थित कामाख्या दूध डेरी पर छापा मारा। जांच के दौरान टीम ने खोवा और रिफाइंड,मिल्क पाउडर का सैंपल भरा। सैंपल जांच में खोवा फेल पाया गया।इसके बाद विभागीय टीम ने डेरी से लगभग 12 कुंतल नकली खोया बरामद किया। बरामद खोये को तीन पहिए वाले वाहन में भरकर रामनगर रोड स्थित काशीराम आवास के पास जेसीबी मशीन की मदद से गड्ढा खुदवाकर नष्ट कर दिया गया। नगर में हुई इस कार्रवाई से डेयरी संचालकों और मिठाई कारोबारियों में हड़कंप मच गया है।कार्रवाई करने वाली टीम में पवन चौधरी (सहायक आयुक्त द्वितीय खाद्य विभाग झांसी, खाद्य सुरक्षा अधिकारी सैनिक कुमार, सुनील कुमार,अमर बहादुर गुप्ता शामिल रहे। झाँसी जिले के कस्बा गुरसरांय में बड़े स्तर पर मिलावटखोरी का धंधा लंबे समय से चर्चा में है लेकिन एक हफ्ते में दूसरी बार खाद्य औषधि विभाग के सहायक आयुक्त खाद्य द्वितीय पवन चौधरी की निष्पक्ष और पारदर्शिता पूर्ण कार्यवाही के चलते मिलावटखोरों का यह गोरखधंधा पकड़े जाने से खाद्य औषधि विभाग पर जनता का विश्वास बड़ा है बताते चलें आज जो छापामार कार्यवाही हुई इस दौरान टीम के अधिकारियों के ऊपर जनप्रतिनिधियों से भी सिफारिश करना अच्छा खासा चर्चा का विषय बना रहा और खाद्य औषधि विभाग के अधिकारियों का कहना है कि जनता के साथ कोई खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं होगा और यह कार्यवाही आगे भी जारी रहेगी।
