गुरसरांय (झांसी)। डॉ राम मनोहर लोहिया महिला पीजी महाविद्यालय में अंतर विद्यालयी महिला कबड्डी का आयोजन किया गया, जिसमें विश्वविद्यालय की एवं कई महाविद्यालय की टीम ने प्रतिभाग किया ।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बुंदेलखंड विश्वविद्यालय के खेल अधिकारी सूरजपाल उपस्थित रहे।जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के संस्थापक एवं गरौठा क्षेत्र के पूर्व विधायक दीपनारायण सिंह यादव ने की।ट्रायल मैच अटरा कला जालौन बांदा एवं उरई के बीच खेला गया।कबड्डी प्रतियोगिता में बुंदेलखंड विश्वविद्यालय झांसी ,वीर भूमि पीजी महाविद्यालय महोबा, डीबीसी डिग्री कॉलेज उरई ,अतर्रा पीजी महाविद्यालय अतर्रा, डॉ राम मनोहर लोहिया महिला महाविद्यालय गुरसरांय, पहलवान गुरुद्दीन कॉलेज ललितपुर एवं एस आर कॉलेज अंबाबाय के बीच मैच खेले गए ,जिसमें वीर भूमि पीजी महाविद्यालय महोबा की टीम विजई रही तथा बुंदेलखंड विश्वविद्यालय झांसी की टीम द्वितीय स्थान पर रही। कार्यक्रम का उद्घाटन करने के बाद बोलते हुए पूर्व विधायक दीपनारायण सिंह यादव ने कहा कि खेलकूद से बच्चों की मानसिक शक्ति का विकास होता है,इसके लिए वह संसाधन की कमी नहीं होने देंगे। बच्चे जहां तक खेलने जाएंगे ,वह उन्हें संसाधन उपलब्ध कराएंगे। खेल अधिकारी सूरज पाल ने कहा की महाविद्यालय में 40 मिनट का एक घंटा खेलकूद का भी लगेगा इसके लिए विश्वविद्यालय जल्दी ही आदेश जारी करेगा।अतिथियों का स्वागत विद्यालय की प्राचार्य डॉक्टर पिंकी सिंह ने किया।समस्त खेलकूद प्रतियोगिताएं क्रीड़ा अध्यक्ष जगमोहन समेले के संचालन निर्देशन में संपन्न हुई। मंच का संचालन गुलाब राय शर्मा एवं डॉक्टर आराधना यादव ने किया। इस मौके पर बालिका विभाग के प्रभारी कैलाश प्रकाश गुप्ता,जयप्रकाश बरसैयां ,उरई से डॉक्टर वर्षा राहुल ,डॉक्टर सुरेश घोष, कस्बा इंचार्ज बृजेश भार्गव ,व्यापार मंडल के अध्यक्ष सतीश चौरसिया ,जनक सिंह गौर ,डॉ रविंद्र प्रकाश अर्जरिया, रामनारायण पस्तोर,चंद्र प्रकाश चौरसिया ,कश्मीर सिंह घोष, डॉ धीरज दीक्षित,नीलेश यादव, पूनम यादव,आराधना यादव, प्रीति अर्जरिया ,राम राजपूत ,खेल प्रभारी शारदा सिंह चौहान ,राम लला यादव ,पूजा सोनी,राम प्रकाश निरंजन,यादवेंद्र सिंह,दीपक यादव, बृजपाल सिंह उर्फ कल्लू गौर प्रधान प्रतिनिधि कुरैठा,भज्जू यादव खिरिया,संदीप कोठारी,राकेश सोनी, हरिओम फौजी,द्रगपाल सिंह पप्पू नगरा, देवेंद्र सिंह दिव्वन यादव,अरविंद कुशवाहा,मोती पाल, सोनू जोशी,सलमान खान आदि उपस्थित रहे।
