गुरसरांय (झांसी)। जिले में सबसे अधिक थाना गुरसरांय में 1 वर्ष 2 माह की थानाध्यक्ष पद पर रहे इंस्पेक्टर वेद प्रकाश पाण्डेय ने जहां लंबी पारी अपनी बेहतरीन ड्यूटी अदा करके और अपने आला अधिकारियों से लेकर शासन द्वारा दिए गए निर्देशों का धरातल पर शत-प्रतिशत पालन करते हुए बेहतरीन पारी खेलते हुए गुरसरांय में सुरक्षा व्यवस्था से लेकर महिला सशक्तिकरण और आम जनमानस के बीच अपनी कार्यशैली से अधिकारियों और जनता का दिल जीत कर सफलता की झंडे गाडे है वह हमेशा यादगार रहेंगे। बता दे गुरसरांय थाना परिसर में एक भावपूर्ण विदाई समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें प्रभारी निरीक्षक वेद प्रकाश पाण्डेय के स्थानांतरण पर नगर के गणमान्य नागरिकों, व्यापारियों और समाजसेवियों ने उन्हें शुभकामनाएं दीं और उनके कार्यकाल की सराहना की। समारोह में वक्ताओं ने कहा कि वेद प्रकाश पाण्डेय का कार्यकाल न सिर्फ अनुशासन और कानून व्यवस्था के दृष्टिकोण से सफल रहा, बल्कि आम जनमानस के बीच भी उन्होंने विश्वास और सहयोग का माहौल बनाया। वक्ताओं में सतीश चन्द्र चौरसिया, रामनारायण पस्तोर,कुंवर रामकुमार सिंह, जय प्रकाश वरसैंया,सुखदेव व्यास, शिवाजी राजा बुंदेला, इकराम खान,संदीप श्रीवास्तव शामिल रहे। सभी ने उनके सरल स्वभाव, कर्तव्यनिष्ठा और निष्पक्ष कार्यप्रणाली की प्रशंसा की। इस मौके पर रवि जैन, अखिलेश तिवारी, ललित पटेल, सुरेश पांचाल,मोहनीश अग्रवाल, रवि जैन,आत्माराम फौजी, रमाकांत पटेल,राघवेंद्र पटेल, बब्बू नेकेरा सहित कई लोगों ने वेद प्रकाश पाण्डेय को माल्यार्पण कर सम्मानित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता वर्तमान प्रभारी निरीक्षक अमीराम सिंह ने की। इस दौरान सुनील जैन डीकू, कौशल किशोर, आशुतोष गोस्वामी,संजू परिहार,शौकीन खान,कुलदीप सिंह मोनू यादव,सार्थक नायक,आयुष हरीश चंद्र नायक, राजेश अग्रवाल,उप निरीक्षक महेंद्र सिंह भदौरिया,जगत नारायण सिंह, जितेंद्र दीवान, कृष्ण मुरारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में सभी ने वेद प्रकाश पाण्डेय को उनके नए दायित्व के लिए शुभकामनाएं दीं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
अभी दिल भरा नहीं फिर हुई विदाई
थानाध्यक्ष गुरसरांय वेद प्रकाश पाण्डेय स्थानांतरण होकर जब पूंछ थाना जा रहे थे तो एरच चुंगी के पास बड़ी संख्या में युवा और मीडिया के लोग पहुंचे जहां हिंदू वाहिनी के जिला अध्यक्ष करुणेन्द्र व्यास उर्फ तनु महाराज और उनके साथ नगर व ग्रामीण क्षेत्र के बड़ी संख्या में युवाओं ने और मीडिया के लोगों ने भव्यता से उनकी विदाई दी और उन्हें आज मंगलवार को गुरसरांय का मंगल करने के बाद पूंछ थाना क्षेत्र में मंगल ही मंगल करने की ईश्वर से प्रार्थना की। इस दौरान मीडिया से कुंवर राम कुमार सिंह,डॉक्टर सुखदेव ब्यास, अखिलेश तिवारी जागरण, सोम मिश्रा,धर्मेंद्र सोनी बल्ले,सार्थक नायक,कौशल किशोर,कुलदीप सिंह मोनू यादव,संजू परिहार सहित बड़ी संख्या में क्षेत्र के युवाओं ने विदाई करते हुए कहा की अभी दिल भरा नहीं के साथ विदाई गीत भी गया।
