टहरौली: तहसील के सामने 3 अक्टूबर से चल रहा आमरण अनशन आखिर आज समाप्त हो गया प्राप्त जानकारी के अनुसार वरिष्ठ पत्रकार बाबूसिंह यादव के साथ सुरेन्द्र प्रजापति, जाहर यादव,लल्लूराम अहिरवार, शैलू यादव,पिछले कई दिनों से आमरण अनशन कर बुंदेलखंड राज्य,टहरौली को जिला बनाओ,टहरौली को नगर पंचायत,टहरौली ब्लॉक, रेलवे लाइन,फोरलेन हाइवे,और टहरौली विधानसभा को सामान्य घोषित की मांगो को लेकर आमरण अनशन कर रहे थे जैसे ही इस बात का पता लगा जिस पर पूर्व विधायक सतीश जतारिया, बुंदेलखंड निर्माण मोर्चा के अध्यक्ष भानु सहाय को लगते ही टहरौली तहसील अनशन स्थल पर पहुँचकर अनशन का समापन कराया,एक मांग टहरौली विकास खण्ड की पूरी होने पर और अन्य माँगो का आश्वासन दिया सभी जनप्रतिनिधियों ने कहा कि हम बाबूसिंह यादव सुरेन्द्र प्रजापति व अन्य अनशनकारियों के साथ है आगे कहा कि हम लोग आपकी सभी मांगी को जल्द ही पूर्ण कराएंगे और जो भी टहरौली क्षेत्र के विकास के लिए हम लोगों से जो भी बन पड़ेगा अपने जीवन के अंत तक टहरौली के विकास के लिए प्रतिबद्ध रहेंगें
वहीं बुंदेलखंड राज्य निर्माण मोर्चा के अध्यक्ष भानू सहाय ने कहा कि बाबूसिंह यादव (कक्का) जैसा व्यक्ति टहरौली को मिलना आगे सम्भव नही है इसलिए हम लोग इनके स्वास्थ्य को लेकर जानकारी मिलने पर यंहा आऍं और यह अनशन समाप्त करवा रहा हूँ आगे उन्होंने कहा कि बुंदेलखंड राज्य तो हम लोग लेकर ही रहेंगे जैसे दोगे वैसे लेंगें
पूर्व विधायक सतीश जतारिया ने कहा कि टहरौली क्षेत्र में जितना भी विकास हुआ है वह केवल बाबूसिंह यादव के संघर्ष का नतीजा है जितना संघर्ष बाबूसिंह यादव ने किया आगे शायद इतना विकास कोई भी नही करवा सकता इस मौक़े पर मनीषा सिंह रोली, ने कहा कि हम बाबूसिंह यादव सहित अन्य अनशनकारियों की मेहनत आज टहरौली को ब्लॉक का दर्जा मिल गया इस उन्हें वधाई देती हहूँ । औऱ आगे भी टहरौली की समस्याओं को लेकर मेहनत करती रहूंगी । वंही अनशन स्थल पर उपजिलाधिकारी ने पहुँचकर सभी अनशनकारियों को जूस पिलाकर सभी अनशनकारियों का अनशन समाप्त काराय और अन्य मांगों को सम्बंधित विभागों को भेजकर सहयोग प्रदान करेंगे। इस मौके पर डॉ मोना राजा बुन्देला, आशाराम कुशवाहा पूर्व प्रधान बमनुआ,बीरेन्द्र लम्बरदार, रिंकु दीक्षित, अशोक कुशवाहा, सुनील गुप्ता, राघवेंद्र पटेल(तहसील अध्यक्ष ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन)संजय कुशवाहा, राकेश कुशवाहा, ब्रजेन्द्र सोनी,अंकित गौतम,राष्ट्रपाल सिंह यादव,प्रशांत पिपरा,सोनू यादव, करन सिंह यादव, ब्रजकिशोर बिलगैंया,दीपक यादव,बुन्देली सिंगर गौरव कुशवाहा, दिनेश परिहार,साकेत,यादव,अतैव यादव,पुष्पेंद्र कुशवाहा बिजना,अनिल बिजना,रामशरण कुशवाहा, नानू महाराज,रामभरोसे कुशवाहा, वंही कार्यक्रम का संचालन गोविंद प्रतीक यादव ने किया अंत मे आए हुए अतिथियों व जनसमूह का आभार डॉ, मोना राजा बुन्देला ने व्यक्त किया । इस दौरान हजारो की तादात में जनसमूह मौजूद रहा।
