तहसील टहरौली क्षेत्र के चंदवारी में समय करीब 12 बजे केशर पत्नी स्व ललंजू प्रजापति उम्र करीब 81 वर्ष अपने ही घर पर साफ सफाई कर रही थीं तभी उनके बाएं हाथ में जहरीले सांप किंग कोबरा ने उन्हें काट लिया आनन फानन में परिजनों के द्वारा उन्हें उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज झांसी लेकर गए जहां पर डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया उक्त घटना से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है मृतिका वृद्ध महिला को सांप काट लेने की सूचना के बाद ग्रामीणों ने सपेरे को बुला कर सांप को पकड़वा दिया उपजिलाधिकारी टहरौली गौरव आर्य ने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद प्रशासन स्तर से मृतिका के परिजनों को हर संभव मदद दिलाई जाएगी
Please follow and like us:
