समथर (झांसी)- मां के घर धूम मची है। कस्बा समथर के मुहल्ला नई बस्ती में स्थित अर्धनारीश्वर मंदिर के समीप प्रांगण में स्थित नवयुवा बजरंग वाल मंडल के तत्वावधान में विराजमान मां शेरा वाली की नवदुर्गा महोत्सव पर्व पर चल रही नौ दिन की सेवा अर्चना के अन्तर्गत भाजपा पूर्व मंडल अध्यक्ष व वर्तमान जिला प्रतिनिधि अवधेश अग्रवाल उर्फ बल्लू सेठ ने मां की आरती की सर्व प्रथम पं शास्त्री आनंद चचौदिया द्वारा विधि विधान से पूजा अर्चना की गई इसके पश्चात मां भव्य श्रृंगार कर मां आरती की गई अवधेश अग्रवाल ने प्रेम सहित मां शेरावाली की आरती की और मां जयकारा लगाया और चरण वंदन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। वहीं आरती में सम्मिलित माताओं बहनों व श्रद्धालु भक्तों प्रेम सहित मां की आरती की और मां का जयकारा लगाकर चरण वंदन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। मां की आरती में सभी मंडल कार्यकर्ताओं एवं माताओं बहनों सहित नगर के बहुत से श्रद्धालु भक्त उपस्थित रहे।
