आज झाँसी-ललितपुर के सांसद श्री अनुराग शर्मा जी झाँसी महानगर के प्रेम नगर बाजार पहुंचे, जहाँ उन्होंने व्यापारियों और उपभोक्ताओं से आत्मीय संवाद स्थापित किया। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष हेमंत परिहार, प्रेम नगर मंडल के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे। सांसद जी ने बाजार की प्रत्येक गली और दुकान पर जाकर व्यापारियों से मुलाकात की, उनका माल्यार्पण कर सम्मान किया और जीएसटी में हुए सुधारों के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में लागू किए गए नेक्स्ट जेन जीएसटी रिफॉर्म्स ने आमजन और व्यापारियों दोनों के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाया है। इन सुधारों से न केवल प्रदेश और देश की अर्थव्यवस्था को मजबूती मिल रही है, बल्कि महंगाई को न्यूनतम स्तर पर लाने में भी बड़ी भूमिका निभाई जा रही है। उन्होंने कहा कि आज देश के कोने-कोने से एक ही स्वर गूंज रहा है—“घटी जीएसटी, मिला उपहार… धन्यवाद मोदी सरकार।”
सांसद ने इस अवसर पर सभी लोगों से स्वदेशी वस्तुओं को अपनाने और बढ़ावा देने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि स्वदेशी का अर्थ है—भारत में निर्मित वस्तुएं, जिनमें हमारे श्रमिकों का पसीना और युवाओं की प्रतिभा झलकती है। स्वदेशी उत्पादों को प्राथमिकता देना आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को सशक्त बनाता है और स्थानीय उद्योगों को नई ऊर्जा प्रदान करता है।
अनुराग शर्मा ने बताया कि दीपावली से पूर्व प्रधानमंत्री द्वारा जीएसटी दरों में की गई ऐतिहासिक कटौती आमजन के लिए आर्थिक राहत लेकर आई है। इससे उपभोक्ताओं को रोजमर्रा की वस्तुएँ सस्ती मिलेंगी और व्यापारियों को अपने कारोबार को विस्तार देने का अवसर प्राप्त होगा। त्योहारों के इस उल्लासपूर्ण समय में यह निर्णय देश की अर्थव्यवस्था को नई गति प्रदान करने वाला है।
उन्होंने कहा कि #GSTBachatUtsav अभियान के अंतर्गत व्यापारी और उपभोक्ता दोनों को इस सुधार के फायदे बताए जा रहे हैं और इस अभियान को जन-आंदोलन का रूप देने का प्रयास किया जा रहा है। उनका विश्वास है कि इस सुधार से हर वर्ग लाभान्वित होगा और देश की प्रगति का मार्ग और अधिक सशक्त होगा।
इस अवसर पर भाजपा के जिला महामंत्री श्री अमित साहू, प्रेम नगर मंडल के मंडल अध्यक्ष श्री निर्मल कुशवाहा, पार्टी के अन्य वरिष्ठ पदाधिकारी, कार्यकर्ता, व्यापारी बंधु, उपभोक्ता बंधु एवं बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित रहे।
