गुरसरांय (झांसी)। 24 सितंबर बुधवार को मीना के जन्म दिवस के शुभ अवसर पर पीएम श्री विद्यालय बंकापहाड़ी में एक भव्य मीना मंच मेला का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में ग्राम प्रधान इंजीनियर रामस्वरूप सिंह घोष एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में ब्लॉक से पधारे ग्राम विकास अधिकारी अतुल कुमार भारद्वाज एवं ब्लॉक के जेई रोहित निरंजन उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता मीना मंच की सुगम कर्ता श्रीमती कामिनी खरे ने की एवं उनका सहयोग श्रीमती किरन खरे,राधा ने किया। कार्यक्रम का संचालन सूरत सिंह सहायक अध्यापक द्वारा किया गया। जिसमें ग्राम के अभिभावक एवं आंगनबाड़ी कार्यकत्री सहित विद्यालय का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा। कार्यक्रम में बच्चों ने बहुत ही रोचक कार्यक्रम प्रस्तुत किया सभी अतिथियों ने बहुत ही सराहना की अंत में प्रधानाचार्य साजेन्द्र त्रिपाठी ने सभी का आभार व्यक्त किया।
