झाँसी :- गहोई गौरव संचालक मंडल की एक बैठक संस्था अध्यक्ष सुशील गुप्ता क्रेशर की अध्यक्षता में होटल रीजेन्टा से आयोजित की गई जिसमें सभी साथियों ने सर्व सम्मति से निर्णय लिया कि गहोई गौरव का 13 वां दशहरा मिलन समारोह में श्री खाटू श्याम जी की भजन संध्या आयोजित की जायेगी जो लक्ष्मी व्यायाम मंदिर गेट 1 से आयोजित किया जाएगा जिसमें गहोई समाज के सभी स्वजातीय बन्धु आमंत्रित होंगे कार्यक्रम उपरांत सहभोज की भी व्यवस्था की जाएगी अध्यक्ष सुशील गुप्ता ने कहा कि गहोई गौरव विगत 12 बर्षों से समाज के लिए दशहरा मिलन कार्यक्रम आयोजित करता हुआ आ रहा है जो कि गहोई समाज का सबसे बड़ा आयोजन होता है जिसके लिए दिल्ली से भजन संध्या की टीम और खाटू श्याम जी का दरवार आयेगा संस्थापक अध्यक्ष मनमोहन गेड़ा ने कहा कि समाज के लोग दशहरा मिलन समारोह का पूरे वर्ष इन्तजार करते हैं जिसमें समाज के सभी लोग उपस्थित रहते हैं इस बर्ष कार्यक्रम के लिए देवेन्द्र गुप्ता क्रेशर और नितिन सरावगी को निदेशक बनाया गया है वही कार्यक्रम समन्वयक राम कुमार गुप्ता स्टील पैलेस, और कार्यक्रम संयोजक आंजनेय गुप्ता, और विशाल चऊदा को जिम्मेदारी सौंपी गई है बैठक में राम कुमार लोहिया, राम जी खरया, रवींद्र रूसिया, अमित सेठ सर जी, के डी गुप्ता, कमलेश सेठ रज्जू, जुगल किशोर सेठ, राजेश खांगट, संजीव पहारिया, शैलेन्द्र डेंगरे, अभिषेक डेंगरे, विकास सिजरिया, आशीष बिलईया, विवेक सेठ, आकाश नीखरा, सत्यव्रत सरावगी, अचल खरया आदि उपस्थित रहे बैठक का संचालन अमर नगरिया ने एवं आभार व्यक्त महामंत्री गोपाल मर ने किया
