प्रशासन की अनदेखी के चलते ग्रामीणों का जीना हुआ दूभर
गुरसरांय(झांसी)। गरौठा तहसील के विकासखण्ड गुरसरांय के अंतर्गत ग्राम सिर्वो के ग्रामीणों ने उपजिलाधिकारी गरौठा को ज्ञापन देते हुए बताया कि उनके मकानो में बरसात का पानी भर गया है जिससे मकानो में दरारें आ रही हैं एवं दिबाले गिरने लगी हैं मछली पालन तालाब का ठेका हैबतपुरा का है जो तालाब का पानी खाली नहीं कर रहा है जिससे मकान एवं दिवाले गिर रही हैं जिससे गरीब ग्रामीणों के मकानों में बच्चे,बूढ़े,महिलाओं एवं पुरुषों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है बच्चे विद्यालय नहीं जा पा रहे हैं जिससे बच्चों की शिक्षा वंचित हो रही है किसानों ने उप जिलाधिकारी से जांच कर तालाब का पानी खाली कराए जाने की मांग की है। ज्ञापन देने वालों में रामनरेश विश्वकर्मा,राजू कुशवाहा,राजकुमारी लीला देवी,भगवती श्रीवास,रेनिका देवीश्रीवास सहित अन्य किसानों ने जांच कर कार्रवाई की मांग की है। बताते चले कि गाँव के बूढ़े,जवान, बच्चे लगभग एक महीनें से बुरी तरह परेशान हैं और कभी भी कई घर धराशाही पानी भर जाने से हो सकते है जिससे भारी जनहानि की आशंका बनी हुई है।
