* आचार्य श्री विशुद्धसागरजी महामुनिराज, झाँसी मण्डल की सबसे बड़ी जिनप्रतिमा को देगें सूरीमंत्र
* मुनिश्री अविचलसागरजी महाराज के सान्निध्य एवं निर्देशन में होगा यह महाआयोजन
* जैन समाज झाँसी के प्रतिनिधि मण्डल ने विरागोदय तीर्थधाम पथरिया में किया श्रीफल भेंट
झाँसी: महानगर के मेडिकल कॉलेज गेट नं 3 के आगे निर्माणाधीन भगवान महावीर महातीर्थ के महापंचकल्याणक में महान दिगम्बराचार्य सर्वोदयी संत, भारत के सर्वमान्य आचार्य श्री विशुद्धसागरजी महामुनिराज का मंगल आगमन होगा। उनके द्वारा भगवान महावीर के 31 फुट ऊंची लगभग 70 टन बजनी विशाल एवं मनोज्ञ जिनप्रतिमा में सूरीमंत्र दिया जाएगा। यह महाआयोजन नगर में विराजमान दया भावना फाउण्डेशन प्रणेता पूज्य मुनिश्री अविचलसागरजी महाराज के सान्निध्य एवं पावन निर्देशन में होगा। जानकारी देते हुए अमृत पावन वर्षायोग समिति के महामंत्री सौरभ जैन सर्वज्ञ ने बताया कि जैन समाज झाँसी के प्रतिनिधि मण्डल द्वारा विरागोदय तीर्थधाम पथरिया में विराजमान धरती के देवता, पट्टाचार्य श्री विशुद्धसागरजी महामुनिराज को वीरभूमि झाँसी नगर आगमन एवं चातुर्मास 2026 एवं पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव हेतू श्रीफल भेंट कर आग्रह किया गया। इस अवसर पर श्री दिगम्बर जैन पंचायत समिति के अध्यक्ष अजित कुमार जैन (बीड़ी वाले), श्री भगवान महावीर लोक कल्याण समिति के महामंत्री एवं चातुर्मास अध्यक्ष शैलेन्द्र जैन प्रेस, कोषाध्यक्ष डॉ जिनेन्द्र जैन विश्वपरिवार, वरिष्ठ समाजसेवी रमेश जैन अछरौनी, अशोक जैन लाला, इंजि.हुकुमचंद जैन, अशोक जैन नीम, पंचायत महामंत्री वरुण जैन, कोषाध्यक्ष जितेन्द्र चौधरी, ऑडिटर राजकुमार भण्डारी, बड़ा मन्दिर मंत्री सुनील जैनको, करगुंवा मंत्री संजय सिंघई, प्यावल मंत्री खुशाल जैन, अमृत पावन वर्षायोग समिति के उपाध्यक्ष मनोज सिंघई, वरिष्ठ महामंत्री दिनेश जैन डीके, महामंत्री सौरभ जैन सर्वज्ञ, संयोजक शरद जैन, व्रती श्रावकश्रेष्ठि मनोज नायक, मुकेश जैन हौजरी, युवा साथी अंचल जैन लवी, महिला समाज अध्यक्षा श्रीमति सरोज जैन, पुष्पलता जैन, प्रभा मिट्ठया, महामंत्री कल्पना जैन, कोषाध्यक्ष सुधा सर्राफ, सुलेखा नायक, रजनी जैनको, सारिका सिंघई, अर्चना जैन, मनीषा सिंघई को आचार्य श्री का मंगल आशीर्वाद प्राप्त हुआ।
