मऊरानीपुर विगत एक माह से हो रही मूसलाधार बारिश ने किसानों के अरमानों में एक बार फिर पानी फेर दिया है अति वर्षा के चलते किसानों के खेतों में बोई हुई तिली उर्द मूंग मूंगफली की फसले नष्ट हो गई हैं जनपद झांसी के ग्रामीण अंचलों में कई क्षेत्रों में फसले बोई नहीं गई और जहां पर फसले बोई गई थी वह वर्षा की भेंट चढ़ गई है इसी कड़ी में मऊरानीपुर के गांव कंजा चितावत के किसानों के खेतों में पानी भरा हुआ है जिससे खेतों में बोई फसले बर्बाद हो गई. गाँव में बना तालाब फुल भरने के बाद किसान के खेतो में पानी भरा हुआ हैं,अति वर्षा के चलते सैकड़ो एकड खेत में जल भराव है खरीफ की फसले बर्बाद होने के साथ-साथ अब रबि फसल की बुवाई पर संकट गहरा गया है. किसानों के हेति योग्य भूमि धरी जमीन में पानी भरा हुआ है, आज यूपी किसान कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष शिव नारायण सिंह परिहार ने खेतों में जाकर हालात का जायजा लिया डूबी हुई फसलों को देखा किसानों ने बारी बारी से अपनी समस्या को रखते हुए बताया साहब लगातार कई साल से प्राकृतिक आपदाएं आ रही है खेती किसानी सब चौपट हो गई है फसल बर्बाद होने के बाद भी सरकार समय पर ना तो मुआवजा देती है ना बीमा क्लेम देती है इस वर्ष खरीफ की फसल लगभग नष्ट हो चुकी है और आने वाली रबि फसल की बुवाई पर संकट गहरा गया किसानों ने आज मांग की है कि बर्बाद फसलों का प्लांट टू प्लांट सर्वे किया जाए किसानों को मुआवजा बीमा क्लेम दिया जाए साथ में जो हमारे खेतों में पानी का जल भराव है जो हमारी भूमि धरी जमीन है यहां से पानी को खाली कराया जाए अगर ऐसा नहीं होता तो तहसील प्रांगण मऊरानीपुर में हम लोग दो-तीन दिन बाद विशाल धरना प्रदर्शन करेंगे किसानों ने आज आरोप लगाया कि लेखपाल खेतों पर नहीं जाता है गांव में बैठकर सर्वे करके रिपोर्ट भेज देता है जिसके चलते किसानों में भारी आक्रोश है और आने वाले दिनों में बड़ा आंदोलन होगा. यूपी किसान कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष शिवनारायण सिंह परिहार ने कहा जनपद झांसी के ग्रामीण अंचलों में किसानों की बर्बाद हुई फसलों का प्लाट टू प्लांट सर्वे कराया जाए किसानों को मुआवजा बीमा क्लेम दिलाया जाए और जो किसान रबि फसल बुवाई की तैयारी कर रहे हैं उनको पर्याप्त मात्रा में खाद बीज उपलब्ध सरकार कराये यह सरकार की जिम्मेदारी है परिहार ने कहा किसानों का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा समस्याओं का निराकरण न होने पर किसान कांग्रेस रोड पर उतरेगी बड़ा आंदोलन करेगी जिसकी जिम्मेदारी शासन प्रशासन की होगी. किसान सेवक शेखर राज बडोनिया ने शासन प्रशासन की कार्य प्रणाली पर अफसोस जाहिर करते हुए कहा किसान समस्याओं को लेकर तहसील के चक्कर लगाते लगाते थक जाते हैं लेकिन उनका काम नहीं होता है. किसान कांग्रेस ने आज चौपाल लगाकर किसानों की पीड़ा को बारी-बारी से सुना समस्याओं का निराकरण करने का आश्वासन दिया है इस अवसर पर ओमप्रकाश नन्ना पूर्व प्रधान करण सिंह कंजा रूप सिंह झंडू सिंह दांगी महेंद्र सिंह करण सिंह बृजेंद्र सिंह राम प्रकाश इंद्रपाल सिंह पाल नेपाल हनुमत राजेश बृजभूषण नारायण दास मुन्ना पाल भगवत सिंह रामाधार निषाद रामचंद्र बुढ़िया प्यारेलाल बेधड़क़ रूप सिंह सहित आधा सैकड़ा किसान उपस्थित है.
