गुरसरांय (झांसी)।विश्व हिंदू परिषद 61वां स्थापना दिवस पर हिन्दू परिषद की एक सभा नगर के एक गार्डन में आयोजित की गई,जिसमे विश्व हिंदू परिषद द्वारा हिंदुत्व के लिए किए गए कार्यों पर वक्ताओं ने प्रकाश डाला।कार्यक्रम में प्रान्त संयुक्ता कल्पना सिंह,पूर्व जिलाध्यक्ष प्रसिद्धि नारायण यादव,डॉ अशोक कुमार मिश्रा,विभाग संगठन मंत्री सोमेंद्र, आदि ने कहा कि हिन्दू राष्ट्र भगवान राम का है।भगवान श्री राम हमारे आदर्श है।विश्व हिंदू परिषद ही ऐसा संगठन है जो हिन्दू राष्ट्र के लिए कार्यों को समर्पित है।उन्होंने कहा बच्चों को शिक्षा तक सीमित ना रखें,उन्हें संस्कारवान बनाएं, देश भक्ति की भावना उनमें जाग्रत करें।यह देश हिंदुओं का है उसकी सुरक्षा सम्मान करना हम सभी का उत्तरदायित्व है।कार्यक्रम में डॉ घनश्याम दास गांधी जिला उपाध्यक्ष मोंठ, जिला अर्चक पुरोहित रामेंद्र सोनी,जिला सेवा प्रमुख शिवम अग्रवाल, नगर सह संयोजक बजरंग दल विशाल रायकवार, सोनी विहिप, दुर्गा वाहिनी की जिला संयोजिका सोनिया विश्वकर्मा, जिला संयोजिका सुमन जी ,संगठन मंत्री अमन सोनी विशेष रूप से उपस्थित रहे।स्थापना दिवस में गुरसरांय मंडल अध्यक्ष आशीष खरे,बामौर मंडल अध्यक्ष पुष्पेंद्र दुवे,सतीश चंद्र चौरसिया, अबधेश सिंह फौजी,राम नारायण पस्तोर, प्रदीप कोठारी, राम जी अग्रवाल, अभय प्रताप सिंह छोटू अस्ता,नगर मंत्री जगदीश प्रसाद आर्या,शशिकांत पस्तोर, अनूप अवस्थी,आत्माराम फौजी,जयप्रकाश बरसैया,आत्माराम फौजी,मानिकलाल सेन,जय सिंह आदि उपस्थित रहे।
